Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अरविंद और जोया का गाना ‘करिहईयां में राजा’ छा गया

    ShagunBy ShagunSeptember 10, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 81

    दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही

    मुंबई । भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘करिहईयां में राजा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस जोया खान ने अपने सिजलिंग मूव्स दिखाए हैं। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है।भोजपुरी गाना ‘करिहईयां में राजा’ के वीडियो को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस गाने के जरिए भोजपुरी एक्ट्रेस जोया खान और अरविंद अकेला कल्लू को पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा गया है।
    इनकी जोड़ी ने अपने पहले ही म्यूजिक वीडियो में धमाल ही मचा दिया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई है। कल्लू और जोया खान ने जबरदस्त रोमांस का तड़का लगाया है। इसमें जोया को काफी बोल्ड देखा जा सकता है। उन्होंने व्हाइट लहंगे के साथ डीप नेक वाला ब्लाउज पहना है, जिसमें वो काफी बोल्ड दिख रही हैं। उनकी सिजलिंग अदाओं से तो दर्शक नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। इसमें वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। लहंगे के साथ ही एक्ट्रेस को ब्लू कलर की साड़ी में भी देखा जा सकता है, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। वहीं, कल्लू भी उनकी कंपनी को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। जोया के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं।कल्लू और जोया खान के वीडियो को फैंस और ऑडियंस बार-बार देखना पसंद कर रही है। इसे ढेरों लाइक्स भी मिल चुके हैं।
    गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है और उनका साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। वहीं, जोया खान ने गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। उन्होंने बोल्डनेस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। कंपोजर प्रसुन यादव हैं। परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है।इसके अलावा अरविंद अकेला कल्लू के अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो हाल ही में एक्टर ने ‘ससुरारी जिंदाबाद’ की शूटिंग को पूरा किया है। इसमें वो एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ जोड़ी जमाते हुए नजर आने वाले हैं।
    इसके सेट से दोनों की ढेरों तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में कम उम्र में ही स्टार बन चुके एक्टर अरविंद अकेला कल्लू लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। ना जानें कितनी लड़कियां उनकी अदायगी और गायिकी पर फिदा हैं। फैंस को तो उनके आने वाले गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    न्यू सिंगर एंड डांसर के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है कॉन्टेस्ट “हम भोजपुरी सुपरस्टार”

    प्रदेश के विकास के लिए बिहार के उद्यमियों को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार : मंत्री

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    587004
    Visit Today : 279
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 9136
    Total Hits : 11231600
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भव्यता के साथ हो रहा है फिल्म ‘सौतन’ का निर्माण

    October 4, 2023

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading