Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    ऑस्ट्रेलिया को रौंध कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम शान से सेमीफइनल में

    ShagunBy ShagunJuly 21, 2017 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,008

    आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 के सेमीफ़ाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. फ़ाइनल में अब भारत का मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड से होगा.

    महिला क्रिकेट के विश्वकप के फ़ाइनल में भारत दूसरी बार पहुंचा है. साल 2005 के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रनों से हराया था.

    इंग्लैंड में डर्बी के काउंटी ग्राउंड में सेमीफ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही.

    ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले दो विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए थे.

    सलामी बल्लेबाज़ निकोल बोल्टन महज 14 रन बनाकर पैवेलियन लौटीं, जबकि बेथ मूनी सिर्फ एक रन ही बना सकीं.

    इसके बाद आईं ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग शून्य पर आउट हो गईं.

    लेकिन इस लड़खड़ाती पारी को एलीस पेरी और एलिसे विलेनी ने संभाला.

    ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से सर्वाधिक 75 रन विलेनी ने जोड़े. एलिसी पेरी और विलेनी ने 106 रनों की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में ला खड़ा किया.

    लेकिन विलेनी के जाते ही पेरी भी चलती बनीं. उन्होंने 38 रन बनाए.

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी संभल नहीं पाई. एलिसा हीली (5), एश्ले गार्डनर (1), जेस जोनासन (1), मेगन शट (2) और क्रिस्टीन बीम्स (11) बहुत देत तक नहीं टिक पाए.

    अंतिम विकेट की साझेदारी करते हुए एलेक्स ब्लैकवेल ने मैच में कुछ जान डाली. हालांकि वो छठे स्थान पर आई थीं लेकिन बीच बीच में विकेट गिरते रहे और वो दूसरे छोर पर टिकी रहीं. उन्होंने धमाकेदार 90 रन बनाए.

    एक समय तो ऐसा लगा कि वो अपने दम पर मैच जिता ले जाएंगी. भारत के 281 रनों के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने कुल 245 रन बनाए.

    भारत की ओर से गेंदबाज़ दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट, शिखा पांडे और झूलन गोस्वामी ने दो दो विकेट झटके जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव के खाते में एक एक विकेट आए.

    भारतीय पारी

    टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर के विस्फोटक शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा था.

    भारत ने निर्धारित 42 ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए थे. बारिश की वज़ह से देर से शुरू हुए इस मुक़ाबले को 42 ओवरों का कर दिया गया था.

    भारतीय पारी की हीरो साबित हुईं हरमनप्रीत कौर. उन्होंने महज 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाए. उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के लगाए.

    हालांकि टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई थी.

    पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर ओपनर स्मृति मंधाना केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं थीं. 10वें ओवर में 35 के स्कोर पर पूनम राउत भी 14 रन ही बना सकी थीं.

    इसके बाद कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर विकेट गिरने की रफ़्तार पर रोक लगाई. 25वें ओवर में मिताली राज 36 रन बनाकर बोल्ड हो गईं.

    हरमनप्रीत कौर और 19 वर्षीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने चौथे विकेट के लिए 137 रन जोड़े. दीप्ति शर्मा ने इस शतकीय साझेदारी के दौरान 25 रन बनाए.

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading