लखनऊ,कानपुर,वाराणसी और इलाहाबाद समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब आंका गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत के कोई आसार नहीं है। इस अवधि में इक्का दुक्का इलाकों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में हरदोई में तीन सेमी बारिश रिकार्ड की गयी जबकि बलिया में दो सेमी और महमूदाबाद में एक सेमी बारिश हुयी। इस दौरान गोरखपुर,इलाहाबाद,कानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बांदा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि इलाहाबाद और झांसी मंडल में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि आगरा,मेरठ मंडल में यह सामान्य से कम था। इटावा में सबसे कम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।