Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    नया लेबर कोड लागू होने के बाद कंपनी छोड़ने के बाद दो दिनों के अंदर पूरा पैसा मिलेगा

    ShagunBy ShagunJune 28, 2022 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 782

    1 जुलाई 2022 से देश में लागू हो रहा

    नई दिल्ली । जुलाई की एक तारीख से देश में नया लेबर कोड लागू होने वाला है। इसके लागू होने से सभी कर्मचारियों पर अच्छा-खासा असर होगा। नए लेबर कोड में अच्छी बात यह शामिल हुई हैं, कि किसी भी कर्मचारी द्वारा कंपनी छोड़ने के बाद दो दिनों के अंदर उस पूरा पैसा मिल जाएगा, जो भी कंपनी पर बकाया बनता होगा। वर्तमान कोड के हिसाब से अभी तक इस फुल एंड फाइनल पेमेंट में 30 से 60 दिन (औसत 45 दिन) लग जाते हैं। नए लेबर कोड में और भी कई चीजें कर्मचारियों के हित में हैं, जैसे कि उसकी सैलरी, सामाजिक सुरक्षा और हेल्थ से जुड़े कुछ बदलाव शामिल है। हालांकि इस नए लेबर कोड के लागू होने के बाद कर्चमारियों की इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी, परंतु पीएफ में कंट्रीब्यूशन बढ़ेगा। बढ़ा हुई कंट्रीब्यूशन ने केवल कर्मचारी की तरफ होगा, बल्कि कंपनी भी उतना ही पैसा कर्मचारियों के खाते में जमा कराएगी।
    खबर के मुताबिक, 2019 के कोड ऑन वेजेज में कर्मचारियों को वेजेज का पेमेंट कब होगा, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। पेमेंट रोजाना, साप्ताहिक, अर्थमासिक या मासिक हो सकता है। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि इसमें में वेजेज के दायरे से स्ट्रेटिरी बोनस को बाहर रखा गया है। वर्तमान या 1 जुलाई 2022 से पहले तक की बात करें तब अभी प्रोविजन्स ऑफ पेमेंट ऑफ वेजेज एक्ट, 1936 लागू है। इसके दायरे में सिर्फ इसतरह के कर्मचारियों के वेजेज और उसके सेटलमेंट के बारे में बताया गया है, जिनके वेजेज मासिक 24,000 रुपये से ज्यादा नहीं है। इसमें सैलरी और अलाउन्सेज के साथ बोनस का भी उल्लेख है। नौकरी की शर्तों के मुताबिक ही इनके पेमेंट की शर्तें दी गई हैं।
    नए लेबर कोड में वेजेज के पेमेंट या उसके सेटलमेंट के लिए कर्मचारियों की सैलरी की सीमा तय नहीं है। मतलब इसके तहत सभी तरह के कर्मचारी आएंगे। फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के बारे में बताया गया है कि कंपनी छोड़ने, बर्खास्तगी, छंटनी और इस्तीफा देने के 2 दिन के अंदर कर्मचारियों को वेजेज का पेमेंट हो जाना चाहिए। अभी वेजेज के पेमेंट और सेटलमेंट पर अधिकतर राज्यों के नियम लागू हैं। इनमें ‘इस्तीफा’ शामिल नहीं है। कुछ राज्यों, जैसे कि तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के नियमों में इस्तीफे की कैटेगरी के बारे में लिखा गया है। दूसरे राज्यों, जैसे महाराष्ट्र और त्रिपुरा के नियमों में 2 दिन के अंदर पेमेंट के लिए कंपनी की तरफ से कर्मचारी के टर्मिनेशन को शामिल किया गया है।
    नौकरी जॉइन करने वाले कर्चमारियों के वेजेज के बारे में भी लेबर कोड के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक, वेजेज का सेटलमेंट अगले महीने के 7 दिन के अंदर होना चाहिए। वेजेज का पीरियड एक महीना से ज्यादा नहीं हो सकता। अभी हर कंपनी में सैलरी के कैलकुलेशन के लिए अलग-अलग कट-ऑफ डेट होती है। अगर कोई एंप्लॉयी इस कट-ऑफ डेट के बाद ज्वाइन करता है, तब ज्यादातर कंपनियां उस महीने के बाकी दिनों के वेजेज को अगले महीने के वेजेज के साथ जोड़कर पेमेंट करती हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading