विसर्जन से पूर्व लोगों ने अपने नेताजी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को चंडीघाट स्थित नीलधारा में विधि-विधान के साथ विसर्जित की गई। कर्मकांड के बाद बेटे अखिलेश यादव ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। अस्थि विसर्जन से पूर्व लोगों ने अपने नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि 09 अक्टूबर को सपा संस्थापक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायाम सिंह यादव जी की अस्थियों को आज उनके बेटे अखिलेश यादव व परिवार के सदस्य हरिद्वार लेकर पहुंचे। परिजनो में बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, बहू डिंपल यादव, अखिलेश की बेटी टीना यादव, अदिति यादव, बेटा अर्जुन यादव और मुलायम के भाई शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजस प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, आदित्य यादव आदि परिवार के लोग अस्थि कलश लेकर दोपहर में 1ः35 बजे चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट लेकर पहुंचे। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन, नितिन शर्मा माणा ने कर्मकांड संपन्न कराया। इसके बाद अखिलेश यादव ने अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। अस्थि विसर्जन करते समय उनकी आंखें झलक उठी। पूरे परिवार ने विसर्जन के बाद गंगा में डूबकी लगाई और मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए कामना की। कुछ देर घाट पर ठहरने के बाद वापस इटावा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विधायक अब्दुल्ला खान, विधायक आशु मलिक, अतुल प्रधान, शाहनवाज, मनु अंसारी, कमलाकांत राजभर, चंदन चैहान, स्वामी ओमवेश, मो. फहीम, रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, उमर अली खान, अरविंद सिंह, जय सिंह प्रताप यादव, गुल्लु यादव, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मतीन सिद्दीकी, हेमा बोहरा, आभा बड़थ्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, राजेंद्र पाराशर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।