Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    नौशाद सम्मान से प्रो.राज बिसारिया, रजा मुराद, सहित 16 विभूतियां अलंकृत‘

    ShagunBy ShagunMay 29, 2022Updated:May 29, 2022 लखनऊ No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679

    लखनऊ, 29 मई। विशिष्ट हस्तियों के सम्मान से अभिभूत प्रेक्षकों को एक अतिविशिष्ट अदबी शख्सियत साहिर लुधियानवी को बेहद जज्बाती ढंग से नाट्य संरचना ‘परछाइयां’में ढला देखने का आनन्द आज शाम संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में मिला।

    मशहूर शायर के जन्म शताब्दी वर्ष के संदर्भ में नौशाद संगीत डेवलपमेण्ट सोसायटी की ओर से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सहेजता सुहैल वारसी के लेखन-निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रंग निर्देशक पद्मश्री राज बिसारिया, अभिनेता रजा मुराद, शायर हसन कमाल, गायिका मालती जोशी फाजली, लेखक-निर्देशक सुहैल वारसी, अभिनेता मोहम्मद इदरीस, लेखक-रंगनिर्देशक सलीम आरिफ, रूसी भाषा विशेषज्ञ प्रो.साबिरा हबीब, लेखक-रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, रंगकर्मी गोपाल सिन्हा, रंगकर्मी प्रदीप श्रीवास्तव, कलाविद् डा.त्रिनेत्र बाजपेयी, लखनवी इतिहासविद् नवाब जाफर मीर अबदुल्ला, रंगकर्मी प्रेमशंकर भारती और पत्रकार कुलसुम तलहा व ब्रजेश मिश्र को दसवें’ नौशाद सम्मान-2022′ से अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न इत्यादि देकर अलंकृत किया गया।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कला व साहित्य में योगदान करने वालों का सम्मान जितनी बार सम्भव हो, होना ही चाहिए। यह युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष अतहर नबी ने संगीतकार नौशाद से जुड़े कुछ संस्मरण रखे। प्रो. आलोक कुमार राय के साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

    इस अवसर पर डा. निकहत के संग्रह ‘यादों का मौसम’ और डा.त्रिनेत्र बाजपेयी व अंशुला बाजपेयी की अंग्रेजी पुस्तक ‘द अनफारगेटेबल्स’का विमोचन भी हुआ। नाटक का आगाज साहिर की यादों से बढ़ते हुए पीछे यानी फ्लैशबैक में लुधियाना कालेज के दृश्यों में ‘तल्खियां’जैसी किताब रचने वाले नौजवान साहिर से रचनात्मक तेवरों से शुरू होता है, जहां उसकी एक अनाम माशूका (प्रेक्षा) है और उनके बीच मजहब के संग और भी कई अदृश्य दीवारें खड़ी हो जाती हैं। यहीं से साहिर की शख्सियत के संग ही उनके क्रिएशन को हम गीत-संगीत और नृत्य में मंच पर सिर्फ देखते ही नहीं महसूस भी करते हैं।

    ‘परछाइयां’की खासियत यह है कि इसमें नौजवान साहिर (ओम सिंह), बुजुर्ग साहिर (मसूद अब्दुल्लाह) और उनकी शायरी के संग हर रंग में सिर्फ साहिर ही हैं। दरिया सरीखी तेज बहाव वाली इस प्रस्तुति में गीत, संगीत, भंगड़ा, कथक, रूमानी दृश्य, सुख-दुख, बटवारे का हौलनाक मंजर, है तो केन्द्र में सिर्फ साहिर हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    A legacy of grace and simplicity—it is a heritage that stems directly from him.

    अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है..

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    May 31, 2026
    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    May 31, 2026
    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    May 31, 2026
    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    May 31, 2026
    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading