Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    अंकिता भंडारी मर्डर केस: सत्ता के नशे में चूर बेटे के लालच ने एक बेटी के सपने को तोड़ डाला

    ShagunBy ShagunSeptember 25, 2022Updated:September 26, 2022 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,096

    पंकज चतुर्वेदी

    महज 19 साल की बच्ची, जब कोविड में पिता की नॉकरी चली गई तो अपने युवा मन के सपने त्याग कर खुद काम की तलाश करने लगी ताकि परिवार का पेट पाल सके। उस बच्ची का शव जिस तरह पानी में डूबता मिला, असल में यह छोटे राज्य, क्षेत्रीय अस्मिता और उन्नति के भरम की असली विद्रूप तस्वीर है।


    मेधावी छात्रा अंकिता भंडारी ने 12वीं कक्षा में 88 फीसदी अंक हासिल किए थे, बता दें कि पौड़ी के छोटे से गांव की एक लड़की ने बड़े सपने देखे, होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया, अभी 1 महीने पहले रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया था कि कुछ राक्षसों ने न केवल अंकिता भंडारी और उसके सपनों को बल्कि हजारों लड़कियों के सपनों को मार डाला। कहते हैं भीड़ के पावं नहीं होते जब वह सड़क पर न्याय के लिए उतरती है तो बड़े बड़े खामोश हो जाते है। रिसोर्ट में पहले आग लगायी गयी और अब बुलडोजर चल गया।


    पढ़ाई में लगनशील, मेहनती व अनुशासित छात्रा थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा उसने 88 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर देहरादून से एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। वह नौकरी मिलने के बाद बहुत खुश थी। ज्वाइनिंग के दिन वह अपने पिता के साथ गंगा भोगपुर के वनतारा रिजॉर्ट भी गई थी।

    ग्राम पंचायत श्रीकोट में राजस्व गांव धूरों स्थित हैं। यहां के निवासी बीरेंद्र सिंह भंडारी व सोनी भंडारी की बेटी थी 19 वर्षीय अंकिता। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन डोभाल ने बताया कि अंकिता के पिता पहले एक एनजीओ में कार्य करते थे लेकिन कोविडकाल के बाद से गांव में ही रह रहे थे और खेती व पशुपालन करते थे।

    अब उजागर हो चुका है कि सत्ता के नशे में मदमस्त पिशाचों ने उससे देह व्यापार करवाना चाहा, जब उस बच्ची ने आत्म सम्मान से समझौता नहीं किया तो उसके साथ न जाने क्या क्या हुआ और फिर वह लापता हो गई।

    सामने आया है कि अंकिता पर वह यहां आने वाले ग्राहकों से संबंध बनाने को कहते थे। यह बात अंकिता सबको बता रही थी। वह बार-बार रिजॉर्ट की हकीकत सामने लाने की धमकी दे रही थी। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दो अलग-अलग वाहनों पर चारों लोग चीला बैराज के पास गए। वहीं उसे पानी में फेंक दिया गया।

    उत्तराखंड देश का एक अकेला राज्य है जहां राजस्व पुलिस है। लड़की के पिता ने पटवारी को सूचित किया। कहा जाता है कि बात डीएम तक गई लेकिन रिसोर्ट और उसके मालिक सत्ता के प्रबल भागीदार थे औऱ अफसरान के कई राज के साझेदार सो किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब पहाड़ जागा और सड़क पर आया तो खोज हुई और बच्ची की लाश मिली।

    अब बीजेपी ने पार्टी से निकालने की घोषणा कर दी। याबी पार्टी से तो नूपुर शर्मा नवीन जिंदल अरुण यादव सहित कई निष्कासित हैं।

    यही नहीं जब जनाक्रोश बढ़ा तो पुलिस ने आरोपियों की हत्या जनता से करवाने की जुगत लगाई ।यही नहीं जिस रिसोर्ट में इस कांड के राज और सबूत थे, उस पर बुल्डोज़र चलवा दिया। दिखाया कि जनता ने भी तोड़फोड़ की।
    आज ऋषिकेश एम्स में बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ और उधर पुलिस ने तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

    यह कांड उत्तराखंड के नाम पर कलंक है। पहाड़ की औरत जीवट का प्रतीक है। वहां का समाज बलात्कार जैसे अपराध में शामिल होता नहीं।

    एक राज्य किन सपनों को ले कर बना? अंकिता के पिता की बेरोजगारी, उसका छोटी उम्र में नोकरी के लिए घर से निकलना, रिसोर्ट में देह व्यापार, सत्ताधारियों की निरंकुश हरकतें, साजिशों में प्रशासन का शामिल होना – सब कुछ उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिये अपना सब कुछ न्योछावर करने वालों की आत्मा पर चोट है।
    बेहद दुखद है एक राज्य के सपनो का अंकिता की हर में तैरती लाश बन जाना।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading