मुंबई 28 नवंबर। खबर है कि मुंबई में राज ठाकरे के मनसे के गुंडों को ईंट का जवाब पत्थर से मिलने लगा है, कल विक्रोली में मनसे के गुंडों ने छोटे दुकानदारों की दुकान में तोड़फोड़ के लिए मराठी में साईंन बोर्ड लगाने का बहाना चुना।
दुकानदारों ने मिल कर मनसे के गुंडों की जम कर धुनाई की. मलाड में भी मनसे के विभाग प्रमुख सुशांत को दुकानदारों ने जम कर पीटा, बताया जाता है कि इस बार इस मामले में संजय निरुपम खुल कर सामने आ कर मोर्चा ले रहे हैं और इसके चलते निरुपम की जन सभाओं में मनसे के लोग उधम कर रहे हैं और पिट रहे हैं . यह तों स्वीकार करना होगा कि मनसे के लोगों की पिटाई में राज्य शासन मौन है , पता नहीं यह कुछ नया सियासती ध्रुवीकरण का फार्मूला भी हो सकता है।






