
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर शवासन मुद्रा में योग करके विरोध प्रदर्शन किया गया इसी क्रम में जनपद बाराबंकी व लखनऊ की सीमा में सफेदाबाद के पास मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा वह प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शवासन मुद्रा में योग किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक सांकेतिक विरोध का संकेत दिया.

किसानों की मांग है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में हुई घटना की सीबीआई जांच कराई जाए व किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य दिया जाए साथ ही किसानों की मांग है कि उनको प्रमाणित बीज व सरकारी मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए , स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आज जब प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योग कर रहे थे प्रदेश का किसान प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राज मार्ग पर सवआसन की मुद्रा में योग कर रहा था किसान इस समय अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं और प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को या संदेश दिया गया कि अगर समय रहते उनकी मांगों को ना मांगा गया तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे और यह आंदोलन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा आज के इस योग प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष लखनऊ हरिनाम सिंह वर्मा प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह जिलाध्यक्ष बाराबंकी अनिल वर्मा हौसला प्रसाद आशीष यादव अनुपम वर्मा रजनीश वर्मा अमित वर्मा व सभी सैकड़ों किसान मौजूद थे।






