मतदाता दिवस पर हुये निबन्ध प्रतियोगिता परिणाम घोषित
लखनऊ, 25 जनवरी। 23 जनवरी को ‘भारतीय लोकतंत्र में युवा मतदाताओं का मतदान में महत्व’ शीर्षक नाम से आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम आज गुरूवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर 172 उत्तर विधान सभा, लखनऊ, शिया पी.जी. कालेज, सीतापुर रोड लखनऊ में घोषित किया गया जिसमे जिसमें तीन प्रतिभागियों का चयन हुआ।
प्रथम विजेता ईशान्त यादव, द्वितीय विजेता विश्वास गौड़, तृतीय विजेता राम निवास एवं डाॅ. मोहम्मद मियाँ, प्राचार्य शिया पी.जी. कालेज को मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा एन.एस.एस. सहायक शिया पी.जी. कालेज के अजीत सिंह सुपरवाइजर 172 उत्तर विधान सभा, लखनऊ, बीएलओ दातादीन भाग संख्या 82 को भी मुख्य अतिथि मौलाना यासूब अब्बास, सदस्य, बोर्ड आॅफ ट्रस्टी, शिया पी.जी. कालेज एवं प्रवक्ता शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मौलाना यासूब अब्बास, सदस्य, बोर्ड आॅफ ट्रस्टी, शिया पी.जी. कालेज एवं प्रवक्ता शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड ने कहा कि भारत में प्रजातंत्र को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है जिसके लिए अधिक से अधिक मतदान हो तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाया जाए, जिसके लिए शिया पी.जी. कालेज निर्वाचन आयोग का हर स्तर पर सहयोग करता रहा है और करता रहेगा।
ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 172 लखनऊ उत्तर ने कहा कि जो लोग अभी तक मतदाता नहीं बने हैं या जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मतदाता बनाने का कार्य चल रहा है तथा छूटे हुए लोगों को मतदाता बनाने हेतु जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए शिया पी.जी. कालेज में एक स्वयंसेवकों की टीम गठित की गयी है जिसका कार्य है कि वह अपने क्षेत्र में बचे हुए मतदाताओं को जागरूक करके नया मतदाता बनाने के लिए जागरूक करेंगे।
मतदाता दिवस के अवसर पर डाॅ. सरवत तकी, डाॅ. अनिल सोनी (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी), डा. टी.एस. नक़वी, डाॅ. जमाल हैदर जै़दी, कुंवर जय सिंह व बी.एल.ओ. मो. शारिक, अमरेन्द्र बहादुर सिंह, शिव कुमार गुप्ता, लल्लू सिंह, अब्दुल रहमान, पवन सचान, एस.पी. यादव, दिग्विजय सिंह, सुनील दीक्षायन, दिनेश कुमार पांडेय, मोहम्मद शरीफ, शिव शंकर उपस्थित थे एवं समस्त मतदाता व छात्र/छात्राओं को मतदान दिवस के अवसर पर शपथ दिलवायी गयी।






