Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सोनौली-नेपाल को जोड़ने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महेसरा सेतु का योगी ने किया लोकार्पण

    By January 30, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 482
    अप्रैल में जापानी इंसेफ्लाइटिस के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा 
    लखनऊ: 30 जनवरी, 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अप्रैल माह में जापानी इंसेफ्लाइटिस के विरुद्ध अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान एक से 18 वर्ष आयु के बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस के उन्मूलन के लिए स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल कारगर उपाय है।
    मुख्यमंत्री आज यहां गोरखपुर जनपद में सोनौली-नेपाल को जोड़ने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महेसरा सेतु का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मोहरीपुर जंगल नन्दलाल सिंह रामपुर चक शेरपुर चमरहा, सिंहोरवा सम्पर्क मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास भी किया। इसे अब 3 मीटर से 7 मीटर तक चैड़ा किया जाएगा। इसके लिए 36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस सड़क के बन जाने से काफी गांवों एवं बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस के विरुद्ध अभियान में बीआरडी मेडिकल काॅलेज को सुदृढ़ किया जाएगा। यहां अतिरिक्त वेण्टीलेटर तथा नवजात के लिए वार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके आलावा गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मण्डल के सभी जनपदों में जिला अस्पताल में आईसीयू की स्थापना की जाएगी तथा प्रशिक्षित डाॅक्टर एवं स्टाॅफ तैनात किया जाएगा। महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ के जिला अस्पतालों में भी इंसेफ्लाइटिस के इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कस्बे, नगर क्षेत्र, गांव में स्वच्छता अभियान चलेगा। उन्होंने इस अभियान में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल अभियान भी संचालित किया जाएगा।
    योगी जी ने कहा कि महेसरा सेतु के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। वर्ष 2006 से शुरू हुए संघर्ष के परिणामस्वरूप 2009 में पुल स्वीकृत हुआ और राज्य सरकार को धन मिला परन्तु पुल का निर्माण धीमा रहा। वर्तमान सरकार बनने के बाद मात्र 10 माह की अवधि में इस पुल का निर्माण पूरा कराया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर एवं इसके आस-पास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 564 करोड़ रुपए की परियोजना में सड़क एवं पुल का काम हो रहा है। इसके अलावा 3014 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित है।
    समारोह की अध्यक्षता गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल ने की। नगर विधायक डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।
    इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    यह सरकार जनता की सरकार है और जनता के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया के ब्लाॅक परिसर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख श्री रामपति यादव की मूर्ति का अनावरण किया
     
    लखनऊ: 30 जनवरी, 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की सरकार है और जनता के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। गांव, गरीब, नौजवान, किसान सभी को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे लोगों का तेजी से विकास हो सके।
    मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर के जंगल कौड़िया के ब्लाॅक परिसर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख श्री रामपति यादव की मूर्ति के अनावरण अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जंगल कौड़िया में 14332.95 लाख रुपए की कुल 19 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। इस मौके पर 13316.35 लाख रुपए की अन्य 7 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 1016.60 लाख रुपए की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।
    योगी जी ने कहा कि स्व0 रामपति यादव ने जो कार्य किए हैं, वह लोगों के लिए मिसाल है। प्रदेश सरकार लगातार लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसके क्रम में आज विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमन्द बनाया जा रहा है। गांवों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इनको सहायता देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवान देश के विकास का आधार है। जब युवाओं का विकास होगा और वह खुशहाल बनेंगे, तो देश व प्रदेश का विकास होगा। युवाओं के लिए जल्द ही पुलिस एवं शिक्षा विभागों में भर्तियां की जाएंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का भी गठन कर दिया गया है, जिसके द्वारा नियुक्तियां भी अतिशीघ्र की जाएंगी।
    योगी जी ने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को प्रदेश में आए अभी 10 माह हुए हैं। राज्य सरकार गरीबों, किसानों के विकास एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। आजादी के बाद से उपेक्षित वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर, उनमें विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को जंगल कौड़िया में एक डिग्री काॅलेज एवं काजीपुर या बुढ़ियाबारी में आईटीआई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यहां पर स्टेडियम भी उपलब्ध कराया जाएगा।
    कार्यक्रम को ग्रामीण विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लाॅक प्रमुख श्री बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में प्रदेश पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है।
    ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें अब प्लास्टिक, जूट, नैनो टेक्नोलाॅजी से बनाई जाएंगी।  इस वर्ष 1829 कि0मी0 सड़क इसके अनुसार बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मनरेगा में मजदूरों को आधार लिंक करने, जीओ टैगिंग करने में प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
    समारोह को विधायक श्री शीतल पाण्डेय, श्री विपिन सिंह, कार्यक्रम के संयोजक श्री कृष्ण चन्द्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानगण उपस्थित थे।

    Keep Reading

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    “Every problem faced by every individual will be resolved through every possible means”—Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya’s stern message.

    “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान होगा” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सख्त संदेश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading