Good News: न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में खुलासा , मिला 12वें नंबर पर स्थान
नई दिल्ली, 12 फरवरी। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में 61 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ मुंबई 12वें स्थान पर है। वहीं, इस सूची में न्यूयॉर्क पहले और लंदन दूसरे स्थान पर है। इन शहरों की कुल संपत्ति में वहां रहने वाले लोगों के निजी असेट्स (देनदारी छोड़कर) शामिल किए गए हैं।








