Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मौलाना सलमान नदवी को पत्रकार नवेद शिकोह ने लिखा खुला ख़त

    By February 12, 2018Updated:February 12, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    सलमान ख़ान और सलमान नदवी में समानता
    मोटी फीस लेकर अलग-अलग विरोधाभास किरदार निभाते हैं दोनो

    मौलाना सलमान नदवी साहब
    सह प्राचार्य, नदवतुल उलूम, लखनऊ।

    आदाब,

    मोहतरम  गुस्ताखी माफ करियेगा। आपसे चंद सवाल कर रहा हूं। आपके खलीफा बदलते क्यों रहते हैं? राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आपके हालिया बयान से जाहिर हो रहा है कि आपने सियासत की खिलाफत वाले अब किसी बड़े खलीफा का दामन पकड़ लिया है।

    दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी और isis के मुखिया अबुबक्र अल बगदाद पर आस्था रखने वाला सलमान नदवी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र या राम मंदिर का विरोधी तो हो सकता है, लेकिन भगवान राम पर आस्था नहीं रख सकता। राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान नहीं दे सकता। अखंड भारत की अखंडता, मानवता, एकता, भाईचारे और हिन्दू-मुसलमानों के इख्तिलाफात (मतभेद) दूर करने का रास्ता निकालने की कोशिश नहीं कर सकता।
    बगदादी को खलीफा मानने वाला राम मंदिर निर्माण के लिए नर्म रुख अपनाये तो दाल में काला नहीं दाल में नीला ज़हर नजर आता है। ऐसे जहरीले खेल अक्सर सियासी होते हैं।

    हर बार अपकी आस्था किसी ऐसी शख्सियत/संगठन की बेल पर चढ़ती-लिपटती नज़र आती है जो देश-दुनिया के लिए सिरदर्दी बनी होती है।

    देश- दुनिया की शैतान ताकतों से आपके क्या ज़ाति मफाद (पर्सनल फायदे) हैं ये तो अल्लाह ही जाने, लेकिन आपका असली रुप पोशीदा (ढका/छिपा) है।

    ‘गोरा और काला’,  ‘सीता और गीता’ और डाॅन  जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और हेमामालिनी की तरह आपके दो किरदार नजर आ रहे हैं।

    मौलाना आपसे गुफ्तगू में आपकी शान में गुस्ताखी की जुर्रत करने की मेरी औक़ात नहीं है। नहीं तो मैं जरुर आपको गिरगिट कहता। लेकिन मैं आपको  मौलाना सलमान ही कहूंगा। और ख़ुदा की बारगाह में दुआ करुंगा कि मौलाना सलमान अभिनेता सलमान ख़ान से भी ज्यादा अलग-अलग विरोधाभासी किरदारों में नज़र आते रहें।

    हांलाकि आपकी शान में कसीदे पढ़ने.. आपसे मुखातिब होने, आपसे गुफ्तगू करने और आपको ख़त लिखने में डर बहुत लग रहा है।  क्योंकि ज़माना और माहौल बहुत खराब है। आपने दुनिया के सबसे बड़े आतंकी और ISIS सरगना अबुबक्र अल बगदादी पर अपनी आस्था जताते हुए उसे अपना खलीफा माना था। और बाकायदा उसे खत लिखा था।  ये खत सार्वजनिक भी हुआ था।  इस खत का आपने ना कोई खंडन किया था और ना ही ये खत लिखने पर आपको कोई मलाल था।

    ऐसे में आपको खत लिखने में डर तो लगेगा ही। क्योंकि मैं आम मुसलमान हूं। सियासत, सियासी सौदेबाजी, या सियासी सरपरस्ती आप जैसे नामी उलेमा को ही नसीब होती है, तभी तो दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी को प्रेमपत्र लिखने पर भी कोई सरकार आप जैसों का बाल बाका भी नहीं करती।  वरना हमारे जैसे आम और गरीब मुसलमान के घर में ISI मार्क का बर्तन भी बरामद हो जाये तो ISI का एजेंट बताकर आतंकवादी घोषित हो जाते हैं हम जैसे।

    मौलाना सलमान नदवी साहब आपने isis मुखिया और दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी को जब खत लिखा, इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन को खलीफा कुबूल किया। इंसान के भेष में इस ख़ून दरिन्दे पर आपने अपनी आस्था जतायी तो भारत के मुसलमानों को आपसे बेइंतहा नफरत हो गयी थी। लेकिन जब आपने राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने का ख़्याल पेश किया तो भारत के आम मुसलमानों ने आपके इस विचार की सराहना की है।
    लेकिन बड़ा शक भी जाहिर होने लगा है।

    एक इंसान एक दम से इतना कैसे बदल सकता है?

    आप जिस मुस्लिम इदारे के हैड हैं उसकी पूरी दुनिया में साख़  है। आपकी खुद की कट्टर मुस्लिम छवि है।
    शक हो रहा है। किसी बड़ी सियासी दुकान में आप अपनी और अपने इदारे की बड़ी छवि बड़े दाम में बेच तो नहीं रहे हैं!
    अब ये शक यक़ीन में बदल रहा है कि आपने हिन्दुस्तान के मुसलमानों और नदवतुल उलूम को बदनाम करने की सुपारी लेकर isis के अबुबक्र अल बग़दारी को ख़त लिखा होगा ! तभी तो आपके खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

    आपका( कतई नहीं)
    नवेद शिकोह

    Keep Reading

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading