पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के खुलासे से पहले ही मोदी फैमिली छोड़ चुकी है देश
हीरा कारोबारी नीरव मोदी के दादा-दादी कभी गुजरात में पापड़ बेचते थे
आज इस परिवार का फैला हुआ है 10 देशों में डायमंड बिजनेस
नई दिल्ली, 16 फरवरी। देश में बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्रॉड में शामिल हीरा कारोबारी नीरव मोदी के 17 ठिकानो पर गुरुवार ईडी छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के 11,356 करोड़ धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर 5,100 करोड़ मूल्य के हीरे, सोना और आभूषण ज़ब्त किए हैं। ईडी ने मुंबई में मोदी की 6 संपत्तियों को भी सील किया है। इसके अलावा ईडी ने इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज़ भी बरामद किए हैं।
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में छानबीन:
ईजी ने दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी और चाणक्यपुरी इलाके में छानबीन की है। इसके साथ मुबंई के कुरला और लोअर परेल इलाके में छापे मारे हैं। ईडी ने सूरत (गुजरात) में भी नीरव मोदी से जुड़े स्थानों पर छापे मारे हैं।
परिवार से जुड़े लोगों के स्थानों पर छापेमारी:
ईडी ने नीरव मोदी के परिवार से जुड़े लोगों के स्थानों पर छापेमारी के साथ गीतांजलि जेम्स के मेहुल चीनूभाई चोकसे और बैंक की तरफ से नामजद रिटायर्ड अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खराट के घरों की भी तलाशी ली है। नीरव मोदी के भाई, पत्नी और मेहुल सभी डायमंड आर यूएस, सोलार एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड में भागीदार हैं।
वरिष्ठ अधिकारी बोले: अभी और छापेमारी संभव
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर नीरव मोदी से जुड़े लोगों के स्थानों पर भी छानबीन कर सकती है। निदेशालय ने बैंक के और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया है। ईडी का कहना है कि दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
आखिर हैं कौन नीरव मोदी और गुजरात में कौन बेचता था पापड़?
नीरव मोदी गुजरात के पालनपुर का रहने वाला है। पिता पीयूष बेल्जियम में बस गए। पालनपुर में नीरव के दादा किराए के मकान में रहते थे। देश में बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्रॉड में शामिल हीरा कारोबारी नीरव मोदी के दादा-दादी कभी गुजरात में पापड़ बेचते थे। आज इस परिवार का 10 देशों में डायमंड बिजनेस फैला हुआ है।
- नीरव की ज्वेलरी को केट विंसलेट ताराजी हेन्सन कार्ली क्लॉस और वायोला डेविस जैसी इंटरनेशनल सेलिब्रिटी और प्रियंका चोपड़ा अनुष्का शर्मा सोनम कपूर और लीजा हेडन जैसी एक्ट्रेस और मॉडल ऑस्कर जैसे समारोह में पहन चुकी हैं। इनमें कई नीरव के ब्रांड की एम्बेसडर भी रही हैं।
- नीरव मोदी गुजरात के हीरा कारोबारी हैं। उनका जन्म दुनिया के डायमंड कैपिटल माने जाने वाले एंटवर्प (बेल्जियम) में हुआ।
- वे नीरव मोदी ब्रांड से ही अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। देश-विदेश में उनके कई शो रूम हैं। नीरव की नेटवर्थ 11,500 करोड़ रुपए है।
- देश के अमीरों में नीरव मोदी का नंबर 85वां जबकि दुनिया में 1234 वां है। फोर्ब्स ने नीरव को 2013 में अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया था।
पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के खुलासे से पहले ही मोदी फैमिली देश छोड़ चुकी है। सूत्रों के नीरव बेल्जियम में अपने भाई के पास है।






