‘सलाम अजमेर’ का नाम दिया गया इस प्रदर्शनी को, 109 फोटो का कलेक्शन प्रदर्शित किया गया
अजमेर, 23 फरवरी। अजमेर के फोटो जर्नलिस्ट आनन्द शर्मा ‘अज्ञात’ के द्वारा अजमेर को एक्सपोज करने के लिए खींचे गये फोटो की प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज प्रख्यात नोबल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी ने किया। अजमेर के सूचना केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी को ‘सलाम अजमेर’ का नाम दिया गया है जिस में 109 फोटो का कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत और कलेक्टर गौरव गोयल भी मौजूद रहे।
फोटो जर्नलिस्ट आनन्द शर्मा द्वारा पहली बार अजमेर के सूचना केंद्र में अपनी चुनिन्दा फोटो प्रदर्शित किये गये है। ख़ास बात यह है कि इन प्रदर्शित फोटो में अजमेर की खूबसूरती के साथ ही अजमेर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया गया है, बात चाहे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की हो या अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेले के रंगो की या फिर अजमेर की एतिहासिक धरोहरों के एक्सपोज की, इस प्रदर्शनी में पूरे अजमेर की धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक छटा को एक ही छत के नीचे साकार किया गया है।
कैलाश सत्यार्थी ने की तारीफ़:
फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ करने आये नोबल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी ने प्रदर्शनी की जम कर सराहना की। उन्होंने कहा कि अजमेर आनन्द शर्मा के कैमरे से बहुत खूबसुरत नजर आ रहा है और इस तरह के प्रयासों को सराहना व् प्रोहत्साहन मिलना चाहिए।







