यह दो ऐसी बहनों की कहानी है, जो अपनी मां का सम्मान बनाए रखने का प्रयास कर रही है। कलर्स का ‘एक श्रृंगार… स्वाभिमान’ देशभर के दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल रहा है। आरंभ से ही ‘एक श्रृंगार… स्वाभिमान’ भारतीय टेलीविजन के प्रमुख धारावाहिकों में शामिल रहा है। इसकी कसी हुई कहानी में शारदा (प्राची शाह पांड्या) और उसकी बेटी मेघना (संगीता चौहान) एवं नैना (अंकिता शर्मा) के बीच पनपते संबंधों को दिखाया गया है। करण (साहिल उप्पल) और कुणाल (समृद्ध बावा) के साथ शादी होने के बाद उनका यह रिश्ता बना रहता है। निरंतर तीखी प्रतिक्रिया के बावजूद मेघना और नैना अपनी मां की सीख पर अमल करती है, क्योंकि वे चौहान परिवार की बहुओं के रूप में अपनी भूमिकाओं में अन्याय सहती हैं।
अपने प्रशंसकों के साथ धारावाहिक की सफलता का जश्न मनाने और कहानी के बारे दर्शकों से बात करने के लिए मुख्य किरदारों संगीता चौहान और साहिल उत्पल ने गुरुवार को लखनऊ का दौरा किया, जहां उन्होंने शहर की समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाजी का स्वयं अनुभव किया। ‘एक श्रृंगार… स्वाभिमान’ के प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या का राज श्री प्रोडक्शंस है, जो प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे कलर्स पर आता है। संगीता चौहान ने बताया कि पिछली बार लखनऊ यात्रा के दौरान चिकन की कुर्ती खरीदी थी और स्वादिष्ट चाट का लुत्फ भी लिया था। इस बार इमामबाड़ा जाने की योजना बनाई है, ताकि यहां की संस्कृति का अनुभव किया जा सके। साहिल उत्पल ने कहा कि संगीता ने लखनऊ के बारे में इतना कुछ बताया है कि वह इस खूबसूरत श्हर को देखने के लिए रोमांचित हैं। वह यहां की समृद्ध संस्कृति को अनुभव करने के साथ ही कुछ जायकेदार नवाबी खानपान का स्वाद भी लेना पसंद करेंगे। दोनों कलाकारों ने शो के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
Keep Reading
Add A Comment






