सत्तू का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है वैसे तो आज की युवा पीढ़ी इस गर्मी के पौष्टिक आहार से ज्यादा परिचित नहीं है लेकिन जो लोग इसके बारे जानते है वह इसे मार्केट से ढूंढ ढूंढ कर ले जाते है और बड़े चाव से सत्तू को खाते है। आमतौर पर इसका सेवन गर्मियों में किया जाता है इसको खाने से पेट में हल्कापन और शरीर में ठंडापन बना रहता है। लोग इसे आमतौर पर नमक के साथ या शक्कर के साथ लेना ज्यादा पसंद करते है। बिहार में तो इसे लिट्टी में डालकर इसको और स्वादिस्ट बना देते है और बिहार का लिट्टी चोखा अब देश के अधिकांश भाग में पसंद किया जात्ता है।
सत्तू के फायदे:
- सत्तू का सेवन स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता है। गर्मी के दिनों में इसका सेवन लाभदायक है। तेज धूप और लू की चपेट में आने से रोकता है। यह शरीर में ठंडक पैदा करता है। भारत में कई स्थानों पर इसका इस्तेमाल होता है।
- साबुत अनाज होने के कारण यह पेट के लिए भी लाभदायक है। इससे मोटापा दूर होता है। सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह लीवर के लिए काफी फायदेमंद है।
- इसके अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सत्तू का सेवन करना चाहिए।
- सत्तू में नींबू, नमक और जीरा डालकर पीने से बीपी नहीं बढ़ता है।
- सत्तू पीने से पाचनक्रिया ठीक रहती है। इससे एसिडिटी भी नहीं होती है।
- जिन लोगों को गर्मियों में मिचली आती है उन्हें सत्तू जरूर पीना चाहिए। इसे पीने से उल्टी रुकती है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।







