Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सेहत

    भोजन करते समय इन बातों का रखे ध्यान शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा

    By July 3, 2017 सेहत No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620

    भोजन करने से पूर्व :

    • 5 अंगों (2 हाथ, 2 पैर, मुख) को अच्छी तरह से धोकर ही भोजन करना चाहिए।
    • भोजन से पूर्व अन्नदेवता, अन्नपूर्णा माता की स्तुति करके उनका धन्यवाद देते हुए तथा ‘सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो’, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करके भोजन करना चाहिए।
    • भोजन बनाने वाला स्नान करके ही शुद्ध मन से, मंत्र जप करते हुए ही रसोई में भोजन बनाएं और सबसे पहले 3 रोटियां (गाय, कुत्ते और कौवे हेतु) अलग निकालकर फिर अग्निदेव को भोग लगाकर ही घर वालों को खिलाएं।
    • भोजन समय:
      प्रातः और सायं ही भोजन का विधान है, क्योंकि पाचनक्रिया की जठराग्नि सूर्योदय से 2 घंटे बाद तक एवं सूर्यास्त से 2.30 घंटे पहले तक प्रबल रहती है।
    • जो व्यक्ति सिर्फ एक समय भोजन करता है वह योगी और जो दो समय करता है वह भोगी कहा गया है
    • एक प्रसिद्ध लोकोक्ति है ‘सुबह का खाना स्वयं खाओ, दोपहर का खाना दूसरों को दो और रात का भोजन दुश्मन को दो

    भोजन की दिशा:

    • भोजन पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ही करना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर किया हुआ भोजन प्रेत को प्राप्त होता है। पश्चिम दिशा की ओर किया हुआ भोजन खाने से रोग की वृद्धि होती है।

    ऐसे में न करें भोजन:

    • शैया पर, हाथ पर रखकर, टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए।
    • मल-मूत्र का वेग होने पर, कलह के माहौल में, अधिक शोर में, पीपल, वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए।
    • परोसे हुए भोजन की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए।
    • ईर्ष्या, भय, क्रोध, लोभ, रोग, दीनभाव, द्वेषभाव के साथ किया हुआ भोजन कभी पचता नहीं है।
    • खड़े-खड़े, जूते पहनकर सिर ढंककर भोजन नहीं करना चाहिए

    ये भोजन न करें:

    • गरिष्ठ भोजन कभी न करें।
    • बहुत तीखा या बहुत मीठा भोजन न करें।
    • किसी के द्वारा छोड़ा हुआ भोजन न करें।
    • आधा खाया हुआ फल, मिठाइयां आदि पुनः नहीं खाना चाहिए।
    • खाना छोड़कर उठ जाने पर दुबारा भोजन नहीं करना चाहिए।
    • जो ढिंढोरा पीटकर खिला रहा हो, वहां कभी न खाएं।
    • पशु या कुत्ते का छुआ, रजस्वला स्त्री का परोसा, श्राद्ध का निकाला, बासी, मुंह से फूंक मारकर ठंडा किया, बाल गिरा हुआ भोजन न करें।
    • अनादरयुक्त, अवहेलनापूर्ण परोसा गया भोजन कभी न करें।

    भोजन करते वक्त क्या करें:

    • भोजन के समय मौन रहें।
    • रात्रि में भरपेट न खाएं।
    • बोलना जरूरी हो तो सिर्फ सकारात्मक बातें ही करें।
    • भोजन करते वक्त किसी भी प्रकार की समस्या पर चर्चा न करें।
    • भोजन को बहुत चबा-चबाकर खाएं।
    • गृहस्थ को 32 ग्रास से ज्यादा न खाना चाहिए।
    • सबसे पहले मीठा, फिर नमकीन, अंत में कड़वा खाना चाहिए।
    • सबसे पहले रसदार, बीच में गरिष्ठ, अंत में द्रव्य पदार्थ ग्रहण करें।
    • थोड़ा खाने वाले को आरोग्य, आयु, बल, सुख, सुंदर संतान और सौंदर्य प्राप्त होता है।

    भोजन के पश्चात क्या न करें:

    • भोजन के तुरंत बाद पानी या चाय नहीं पीना चाहिए। भोजन के पश्चात घुड़सवारी, दौड़ना, बैठना, शौच आदि नहीं करना चाहिए।

    भोजन के पश्चात क्या करें:

    • भोजन के पश्चात दिन में टहलना एवं रात में सौ कदम टहलकर बाईं करवट लेटने अथवा वज्रासन में बैठने से भोजन का पाचन अच्छा होता है। भोजन के एक घंटे पश्चात मीठा दूध एवं फल खाने से भोजन का पाचन अच्छा होता है।

    क्या-क्या न खाएं:

    • रात्रि को दही, सत्तू, तिल एवं गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए।
    • दूध के साथ नमक, दही, खट्टे पदार्थ, मछली, कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • शहद व घी का समान मात्रा में सेवन नहीं करना.
    • दूध-खीर के साथ खिचड़ी नहीं खाना चाहिए।

    Keep Reading

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    घुटने बोलते हैं, लड़खड़ाता हूँ, लेकिन मजे में हूँ

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    जंग : इंसानियत की कब्रगाह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading