लखनऊ 30 मई। प्रचंड गर्मी से आंधी तूफान ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में राहत दिलायी जिससे बुद्धवार का मौसम सुहाना हो गया। कल रात उत्तर प्रदेश में आये आंधी तूफान से जानमाल को भरी नुकसान भी हुआ। यदि सरकार द्वारा जारी आकड़ों पर नज़र डालें तो उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की मृत्यु हो गयी है तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे देश में कई क्षेत्र में कल रात आये जहां आंधी और तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। वहीं तेज हवाओं से सैकड़ों गिर गए।
राहत परियोजना निदेशक डीपी गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रात में आंधी तूफान की चपेट में आकर 15 लोगों की मृत्यु हो गई है मौसम जनित हादसों में उन्नावमें 6 रायबरेली में 3तथा तथा गोंडा और पीलीभीत में 2-2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में अभी आंधी और पानी के आसार बरक़रार है उन्होंने बताया की आगामी 24 घंटे में तेज हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं।







