लखनऊ, 02 जून। शिया पीजी कॉलेज सितापुर रोड लखनऊ में बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की और से रोज़ा अफ्तार का आयोजन हुआ। जिसमें हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना और धर्म निरपेक्षता भाई चारा की मिसाल की नयी इबरत लिख रहा है शिया कालेज इस मौके पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, लखनऊ जिलाधिकारी कौसल राज शर्मा, मौलाना हमीदुल हसन्, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन मौलाना मिर्ज़ा मोहमद अशफाक सहित बड़ी तादाद में मौलाना, पत्रकार, अध्यापक, प्रसाशनिक अधिकारी शामिल थे।
इस कार्यक्रम का संयोजन शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने किया।







