नई दिल्ली,08 जून। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कुपवाड़ा में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सर्वोच्च स्तर पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही फैसला लेगी कि रमजान के दौरान घोषित एकतरफा ‘संघर्ष विराम’ को उसके बाद बढ़ाया जाए या नहीं!
गृहमंत्री ने शुक्रवार को कुपवाड़ा में डाक बंगला के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से उचित विचार विमर्श और उसके बाद ही जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी रिपोर्ट सकारात्मक है। गृहमंत्री कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की पहल नहीं करने का निर्णय रमजान के पवित्र माह के मद्देनजर दिया गया था। इस दौरान सेना और अर्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस ने धैर्य से काम किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती जिले का दौरा किया एवं गुर्जर एवं बकरवाल समेत राज्य भर से आये जनप्रतिनिधियों के मंडल को भी संबोधित किया।







