रोल आउट हुआ नया फीचर प्लान
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प जल्दी ऐसा फीचर लाने वाली है जिसमें यह पता लग जाएगा कि आपके पास जो मैसेज आया है वह किसी ने टाइप करके भेजा है या फॉरवर्ड किया है। इस तरह से आपको मैसेज फॉरवर्ड करने वाले के बारे में भी पता लग जाएगा। व्हाट्सएप्प ने फिलहाल यह फीचर केवल बीटा वर्जन में रोल आउट किया है। बीटा टेस्टिंग होने के बाद यह फीचर सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
इस फीचर की टेस्टिंग को एंड्रॉयड डिवाइस के लिए किया जा रहा है हाल ही में इस फीचर का Android वर्जन 2.2 159 में देखा गया। जब कोई मैसेज सेलेक्ट करके उसे फॉरवर्ड करेगा। तो भेजे गए यूजर्स के पास मैसेज के ऊपर फार्वर्डेड लिखा हुआ आ जाएगा। इससे यह पता लग जाएगा कि मैसेज फॉरवर्ड किया गया है हालांकि, अगर आप कोई मैसेज कॉपी करके पेस्ट करके भेजेंगे तो फॉरवर्ड लिखा हुआ नजर नहीं आएगा।
हॉल ही में व्हाट्सएप्प ने दो नए फीचर्स, मीडिया विसिबिलिटी और कांटेक्ट शॉर्टकट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है ये फीचर्स व्हाट्सएप्प के एंड्रॉयड 1.8.519 उपलब्ध है मीडिया विसिबिलिटी फीचर्स के जरिये यूजर्स अपने मीडिया विसिबिलिटी को सेट कर सकेंगें। इस फीचर्स में यूजर को व्हाट्सप्प की सेटिंग में मीडिया को मॉडिफाई करने और सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद व्हाट्सएप्प से मीडिया डाउनलोड देख सकेंगे। अगर यूजर इस ऑप्शन को डिसएबल कर देगा तो व्हाटप्प पर डाउनलोड मीडिया को गैलरी में नहीं देखा जा सकता है।







