इंदौर, 14 जून। जाने माने आध्यात्मिक गुरु और सामाजिक कार्यकर्ता भय्यूजी महाराज की खुदकुशी मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया। जांच में इंदौर पुलिस को एक सुसाइड नोट का एक हिस्सा मिला है इसके अनुसार भय्यूजी महाराज ने अपनी पूरी संपत्ति और बैंक खातों का मालिकाना हक अपने 15 साल पुराने और भरोसेमंद सेवादार विनायक के नाम कर दिया है। इस नोट पर सवाल भी उठ रहे हैं पहले सुसाइड नोट में और अब सामने आए नोट की लिखावट में अलग-अलग राइटिंग है दोनों अलग-अलग पेन से लिखे गए हैं सुसाइड नोट परिवार की आंतरिक कलह की ओर इशारा करता है बुधवार को इंदौर में भय्यूजी के अंतिम संस्कार का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ था और लगभग सभी बड़े नेताओं ने इस मामले दूरी बना रखी थी।
बेटी का आरोप: डॉ आयुषी की वजह से ही पिता ने आत्महत्त्या की!
आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज की बेटी कुहू का स्थानीय मीडिया से कहा कि वह डॉ आयुषी को माँ नहीं मानती, इन्ही के कारण मेरे पिता ने सुसाइड किया है इन्हे जेल में बंद कर दो। फिलहाल पुलिस अपनी जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होने कि उम्मीद है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/rajniti-shivraaj-singh-govt-stated-bhayyuji-case/






