नई दिल्ली, 17 जून। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लघन लगातार जारी है जिसमें भारतीय जवानों के साथ नागरिकों को भीजानमाल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। खबर है कि कश्मीर में सेना का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ फिर से शुरू हो सकता है केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री राजनाथ सिंह के घर गुरुवार दोपहर कश्मीर के मामले पर उच्च स्तरीय हुयी बैठक में यह बात निकल कर सामने आयी।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस मुद्दे पर खास तौर पर चर्चा हुई कि ईद के बाद कश्मीर में सीजफायर खत्म करना है या इसे जारी रखना है जम्मू कश्मीर में शांति के उद्देश्य से गृह मंत्रालय ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पर ईद तक रोक लगाई थी। इसे रमजान सीजफायर कहा गया था। बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर भी बात हुई। इस बैठक में गृहमंत्री के साथ-साथ एनएसए अजीत डोभाल, आर्मी चीफ, आईबी चीफ, सीआरपीएफ के डीजी, बीएसफ के डीजी, जम्मू कश्मीर के डीजी पी के अलावा गृह सचिव राजीव गाबा सहित गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक से ठीक पहले भाजपा महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी राम माधव ने गृह सचिव से मुलाकात की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सस्पेंशन ऑफ़ ऑपरेशन की सुरक्षाबलों की आम राय ली गयी। इस बैठक में अलग-अलग सिक्योरिटी एजेंसी ने रमजान के दौरान हुए सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमलों के साथ- साथ हिंसा की घटनाओं का विवरण विस्तृत रूप से गृह मंत्री के सामने रखा।
सूत्रों के मुताबिक 16 जून को ईद के बाद सरकार सस्पेंस ऑफ़ ऑपरेशन को को अगर नहीं बढ़ाती है तो यह तकनीकी रूप से अपने आप खत्म हो जाएगा। बता दे कि अभी हाल ही में राजनाथ सिंह ने 2 दिन का जम्मू-कश्मीर दौरा करके वहां के हालातों का जायजा लिया था। लेकिन फिर भी पाक की तरफ से गोलाबारी जारी है इसी का परिणाम है कि कश्मीर में ईद कि पूर्व संध्या पर छुट्टी लेकर घर जा रहे भारतीय जवान औरंगजेब का आतंकियों ने अपरहण कर उसकी हत्त्या कर दी थी, जिससे पूरे पुंछ सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ भारी उबाल है।







