- भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, लेट चल रहीं लोकल ट्रेनें,यूपी में लोगों को जोरदार बारिश का इन्तजार
मुंबई, 25 जून। यूपी में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है तो मुंबई में जोरदार बारिश जारी है इसके अलावा मुंबई में मौसम विभाग ने भी हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है लोकल ट्रेनें लेट चल रहीं है, और बीएमसी की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। बताया जाता है कि कई इलाकों में पानी भर गया है और राजधानी में कई जगहों पर जाम की स्थिती बनी हुयी है। भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार लोकल ट्रेनें भी 5-7 मिनट की देरी से चल रही हैं।
वहीं मुंबई के मेट्रो सिनेमा के पास एमजी रोड इलाके में एक पेड़ गिर गया है, जिससे वहीं से गुजर रहे लोगों में 2 की मौत हो गयी है और 5 की मौत हो गयी है। इस बीच मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की है.साथ ही 26 से 29 जून तक मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी
इस बीच इधर यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है रविवार शाम हुयी हलकी बारिश ने उमस और बढ़ा दिया है मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आ चुका है और एक दो दिन में बारिश हो सकती है। वही आज राजधानी लखनऊ के दिन का तापमान 43 डिग्री रहा। लोग इस भीषण गर्मी से अपने आपको सर पर टॉवेल डालकर या ठंडा नीबू शिकंजी पीकर बचते रहे।
मुंबई के कई इलाकों में जलभराव
शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। जिससे धारावी और सायन इलाके में जलभराव हो गया है। जबकि सायन, बांद्रा, कुर्ला और चेंबूर के अलावा शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से घरों में भी पानी घुस गया। वहीं सोमवार की सुबह कोलाबा में 90 मिलीमीटर और मलाड वेस्ट में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया। बारिश से पूरे मुंबई में हालात अस्त-व्यस्त हैं, जिससे स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।







