नई दिल्ली, 25 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं, और रविवार रात पीएम नरेंद्र मोदी बगैर किसी सुरक्षा गार्ड के उन्हें देखने अचानक एम्स पहुंच गये और पूर्व पीएम के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स से सारी जानकारी ली। इससे पहले 14 जून को मोदी वाजपेयी को देखने पहुंचे थे।
बता दें, इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून से एम्स दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की शिकायत होने के बाद भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन 14 दिनों में वाजपेयी से मिलेने पक्ष-विपक्ष के कई नेता एम्स हॉस्पिटल मिलने आ चुके हैं।
…जब रात में बगैर सिक्योरिटी के पहुंचे एम्स पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की रात पीएम मोदी ने सबको चौंका दिया। नरेंद्र मोदी रविवार की रात पूर्व पीएम का हाल जानने के लिए खुद एम्स पहुंच गए और इस बात की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी। बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी बगैर सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल के ही यहां पहुंचे थे। यहां तक कि उनके आने की खबर अस्पताल प्रशासन को भी नहीं थी। मोदी सात लोक कल्याण मार्ग से सीधे एम्स पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक के रास्ते के बीच पीएम मोदी ने ट्रैफिक नियमों का भी पालन किया। बगैर किसी वीआईपी कल्चर के उन्होंने ये दूरी तय की. इस दौरान वह लाल बत्ती पर भी रुके. और करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे और वहां के डॉक्टर्स से बातचीत की।







