नई दिल्ली, 02 जुलाई। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार को एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। इस कांड के लिए किसका हाथ है यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों में से 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। इनमें 10 शव घर के अंदर लटके हुए मिले जबकि एक जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतकों में एक वृद्ध महिला उसके दो बेटे और उनकी बहुओं के अलावा १६- 17 साल के 2 लड़के तथा 4 महिलाएं शामिल है।
शव के समूह को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने घटना के सभी पक्षों की जांच कि बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लगता है लेकिन सच्चाई का अभी पता लगाया जाएगा। पुलिस ने मीडिया को बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और उनकी किराना की दुकान थी।






