पूरब में झमाझम बारिश पश्चिम में आज गरजेंगे बदरा
लखनऊ, 14 जुलाई 2018: दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने से पूर्वी यूपी में रुक- रुक कर हो रही बरसात से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जबकि उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश की फुहारों ने भिगो दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बरसात के आसार हैं। हालांकि पूर्व में वर्षा की आवृत्ति में कमी आने का अनुमान है।। इस दौरान गंगा, घाघरा, शारदा और राष्ट्रीय राज्य से होकर गुजरने वाली नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश का यह दौर कम से कम सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है।
भारी बारिश से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है भारी बारिश के चलते परवर्तीय और मैदानी इलाकों में कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग बंद और खुल रहे हैं। ताजा मामला गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास का है। जहां कल देर रात से पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से राजमार्ग बंद हो गया है। बीआरओ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पत्थर हटाने का काम करने में लगी है लेकिन बताया जाता है कि रास्ता खुलने में अभी थोड़ा समय लगेगा।







