नई दिल्ली, 02 अगस्त 2018: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि डोकलाम विवाद को राजनयिक सूझबूझ के तहत सुलझा दिया गया है और वहां स्थिति में तिल भर का भी परिवर्तन नहीं है। लोकसभा में पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा राजनयिक के जरिए डोकलाम विवाद का हल निकाल लिया गया है। वहां तीन फिर भी वहां तिल भर का भी परिवर्तन नहीं है और डोकलाम में अब कोई विवाद नहीं है।
विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीन के बूहान शहर में 27 और 28 अप्रैल को ही पहली अनौपचारिक शिखर बैठक को सफल बताया और कहा कि इस मुलाकात का कोई छिपा एजेण्डा होने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनौपचारिक बैठक के लिए कोई फायदा लिया नहीं था। उन्होंने कहा दोनों नेताओं के बीच हुई पहली अनोपचारिक शिखर बैठक सफल और सौहार्द पूर्ण रही।
राहुल ने साधा निशाना:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि डोकलाम मामले पर सरकार ने घुटने टेक लिए हैं।
बता दें कि सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में डोकलाम विवाद पर बयान दिया था। सुषमा ने कहा था कि डोकलाम अब कोई विवाद नहीं है। क्योंकि इसे पहले ही सुलझा लिया गया है।
इसके बाद राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि ये बात हैरान करने वाली है कि सुषमा स्वराज जैसी महिला ने चीनी ताकत के सामने अपने घुटने टेक दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का इस तरह चीन के सामने झुक जाना सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ विश्वासघात है।







