श्रीनगर, 03 अगस्त, 2018: जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती को कुंपवाडा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ हुयी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिदेशक एसपी वेद ने कुपवाडा जिले के लोलाब में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया के हवाले से जानकारी दी कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर दोपहर को पुलिस के विशेष अभियान समूह ने ख्वाडा जिले में लोबाब के खुमरियाल के जंगल में भरी तलाशी अभियान शुरू किया।
इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलाबारी शुरु कर दी। सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए और आतंकवादियों के भागने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए इलाके को सील कर दिया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अधिकारी अभियान जारी था।
काबुल में आतंकियों ने 3 लोगों को अगवा कर की हत्या
नई दिल्ली, 03 अगस्त 2018: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनी में काम करने वाले तीन विदेशियों को अगवा करके उनकी हत्या कर दी।
यह जानकारी सुरक्षा अधिकारी और राजनायिक ने दी। एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि फ़ूड और कैटरिंग की विश्व की सबसे बड़ी दूसरी कंपनी सोडेक्सो के लिए वह तीनो काम करते थे।
इनमें से एक भारतीय नागरिक भी है। पुलिस प्रवक्ता हसमत स्टांकजाइ ने बताया कि इन तीनों में एक भारतीय मलेशियाई और मैसेडोनियि नागरिक है बताया जा रहा है कि पुलिस को इन तीनों के आई कार्ड भी उनकी बॉडी से मिले हैं।






