लखनऊ, 08 अगस्त 2018: देवरिया कांड की जाँच में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है बताया जाता है क़ि देवरिया के मां विंध्यवासिनी संरक्षण गृह क़ि लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था। यह चौंकाने वाला खुलासा सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता ने जांच में किया।
आधिकारिक जांच में बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था। युवती के मुताबिक, स्पेन से चार विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे शेल्टर होम में आए थे। बाद में वो विदेशी यहां से एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को अपने साथ ले गए। उन लड़कियों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवती ने यह भी बताया कि यहां से हर रोज रात को चार-पांच लड़कियां बाहर भेजी जाती हैं। दो महीने पहले एक लड़की को रात को भेजा गया, जो अभी तक लापता है।
मामला सीएम के संज्ञान में होने के बाद देवरिया के जिलाधिकारी को हटा दिया गया है। इसके अलावा इससे जुड़े कई अधिकारी नाप दिए गए। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया को दी है। इसके अलावा डीपीओ प्रभात कुमार और बाल कल्याण अधिकारी रेणुका कुमार से इस मामले पर रिपोर्ट तलब की गई है।






