Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    क्या आप भी नींद न आने से परेशान हैं…?

    By August 19, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 662

    आज की आधुनिक भागदौड़ भरी जिन्दगी में अधिकतर लोग तनावग्रस्त हैं और गलत लाइफस्टाइल जी रहे हैं। ऐसे में लोगों को या तो रात में नींद में नहीं आती या फिर उन्हें नींद तो आती है लेकिन वे रात भर करवटें बदलते रहते हैं। रात में ठीक तरह से न सोने के कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप एक अच्छी नींद लें, उसके लिए आपको ठीक खान-पान की भी जरूरत होती है। चलिए हम आपको ऐसे आहार-विहार के बारे में बता रहे हैंजो आपको एक बेहतर नींद दिलाने में सहायक होते हैं। इनके अलावा आप कुछ पेय पदार्थों के जरिए भी अपनी नींद की क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं। इन पेय पदार्थों में आप गर्म दूध, बादाम का दूध, कैमोमाइल चाय, पुदीना चाय, टार्ट चेरी चाय का सेवन रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

    अगर आप चाहते हैं कि नींद की क्वालिटी बेहतर हो तो मुख्य रूप से चार विटामिन व मिनरल्स ट्रायप्टोफान, मैग्नीशियम, कैल्शियम और बी-6 को अपने आहार में शामिल करना होगा। इन सभी के कारण शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन होता है और यही हार्मोन आपको बेहतर नींद दिलाने के लिए जिम्मेदार होता है।

    ट्रायप्टोफान की मात्रा बढ़ाएं:

    यह एक एमिनो एसिड है, जो न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन में बदल जाता है और फिर यही सेरोटोनिन हार्मोन मेलाटोनिन में तब्दील हो जाता है। कुछ खाद्य पदार्थों जैसे डेयरी प्रॉडक्ट (दूध, पनीर, लो फैट दही) चिकन, सी फूड (झींगा, सालमन, टूना, कॉड) नट्स व सीड्स (फलेक्स, तिल, कद्दू, सूरजमुखी, काजू, मूंगफली, बादाम, अखरोट) फलियां (काबुली चना, राजमा, काला चना) कुछ फल व सब्जियों (सेब, केला, आडू, एवोकेडो, पालक, ब्रोकली, प्याज) व कुछ अनाज जैसे (गेहूं, चावल, जौ, मक्का, जई) आदि को शामिल करके ट्रायप्टोफान की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

    भोजन में मैग्नीशियम की कमी:

    अगर आहार में आप मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा न लें तो इससे नींद आने में काफी परेशानी होती है। डॉक्टर मैग्नीशियम को स्लीप मिनरल भी कहते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स व सीड्स, व्हीटजर्म, फिश, सोयाबीन, केला, एवोकाडो, व लो फैट दही मैग्नीशियम का उच्च स्त्रोत माने जाते हैं। आप इन्हें अपने आहार का हिस्सा अवश्य बनाएं और भरपूर नींद लें।

    कैल्शियम कि मात्रा लें:

    यह न केवल हडि्डयों को मजबूती देता है बल्कि इसके कारण आपके मस्तिष्क में मेलाटोनिन बनता है और आप एक अच्छी नींद ले पाते हैं। कैल्शियम के उच्च स्त्रोतों में लो फैट मिल्क, पनीर, दही, सार्डिन, सोयाबीन, फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस, ब्रोकली, ओकरा, ब्रेड व अनाज आदि शामिल हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन बी 6 की कमी न हो तो आप अपने आहार में सूरजमुखी के बीज, पिस्ता,फलेक्ससीड्स, मछली, मीट, केले, एवोकाडो व पालक को अवश्य शामिल करें।

    Keep Reading

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    June 3, 2026
    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading