लखनऊ, 18 सितम्बर 2018: सत्य साईं सेवा मंडल के रक्तदान शिविर में विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के विद्यर्थियो ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ शांतनु श्रीवास्तव, डॉ कौटिल्य श्रीवास्तव, और डॉ राजू श्रीवास्तव भी मौजूद थे। प्रचार्या डॉ धर्म कौर ने रक्तदान को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने इस कार्य में सहभागी बने महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यर्थियो को बधाई दी।







