लखनऊ, 29 सितम्बर 2018 : लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के परिजन विवेक के शव से लिपटकर रोते, व पड़ोस के सहयोगी विरोध प्रदर्शन करते हुए। इस मौके पर विवेक तिवारी के परिजन से मिलने पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन व लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को देखते ही लोग भड़क उठे और वापस जाओ के नारे लगाने लगे।


बता दें , एप्पल कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी कल शुक्रवार घर रात लौटते समय गोमती नगर में पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे इस मामले बताया जाता है कि पुलिस ने संदिग्ध खड़ी कार की तलाशी के वास्ते विवेक से उतरने को कहा लेकिन जैसा पुलिस के बयान से मालूम चला कि विवेक ने पुलिस कि बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी इसके बाद पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में उस पर गोली चला दी, जिससे विवेक कि मौत हो गयी।

गोमतीनगर विस्तार में विवेक तिवारी की हत्या के बाद देर रात न्यू हैदराबाद स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट में डीएम द्वारा 25 लाख रूपये व नगर निगम में नौकरी देने के लिखित आदेश के बाद माने परिजन
इस मामले एक पहलू यह भी है कि राजधानी के वीआईपी इलाके में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से अमेरिकी मल्टीनैशनल कंपनी ऐपल के एक मैनेजर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऐपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी शुक्रवार रात आईफोन की लॉन्चिंग से लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने उनपर गोली चला दी। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने अपने बचाव में गोली चलाई क्योंकि विवेक ने उस पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी।
इस मामले दूसरा पहलू यह भी है कि पुलिस ने विवेक को उसकी सहयोगी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था जिससे मामला बढ़ गया और यह कांड पुलिस ने कर डाला। फिलहाल पुलिस कि कहानी में कई छेद है जो आम जनता और मीडिया, सोशल मीडिया के गले उतर नहीं रहे हैं जिससे पुलिस और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जिनका सही जवाब अभी पुलिस को देना बाकी है?

विवेक तिवारी के न्यू हैदराबाद स्थित आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन, सपा कार्यकर्ता, व सामाजिक संगठन के लोग।







1 Comment
You are so interesting! I do not think I have read anything like that before.
So wonderful to find somebody with some original thoughts on this issue.
Seriously.. many thanks for starting this up.
This web site is something that is required on the web, someone with a bit of originality!