Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    विवेक तिवारी हत्याकांड: घबराइए आप लखनऊ में हैं

    By September 30, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 496

    लखनऊ, 30 सितम्बर 2018: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते रविवार को पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के सभी प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विंग के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की।

    सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा का चुनाव प्रदेश की कुछ चुनिंदा सीटों पर मजबूती से  लड़ेगी। गठबंधन के मसले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी। जन अधिकार पदयात्रा के दौरान कार्यकर्त्ता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर लेकर जायेंगे और पार्टी के द्वारा पूर्व में उठाई गई मांग उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटा जाये । इसके लिए प्रदेश भर से पदयात्रा के दौरान जनता से 50 लाख समर्थन प्रपत्र भरवाकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ समर्थन प्रपत्र देकर चार राज्यों की मांग पत्र सौंपा जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए जल्द ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति, राफेल जैसे मुद्दों को लेकर आगे आएगी।

    विवेक तिवारी हत्याकांड: घबराइए आप लखनऊ में हैं:

    प्रेसवार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहावत थी कि मुस्करिये आप लखनऊ में हैं लेकिन अब कहावत बदल गई है, घबराइए आप लखनऊ में हैं। योगी के राज में जनता की हत्या की जा सकती है और विवेक तिवारी की हत्या करने का काम उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किया है। विवेक तिवारी के बच्चों को अनाथ बनाने का काम योगी सरकार ने किया है।

    उन्होंने योगी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर विवेक के परिवार वालों की मांगों को योगी सरकार ने पूरा नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में इस जंगलराज के खिलाफ आन्दोलन करेगी। उनकी मांग है कि हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी या सीबीआई से जांच कराइ जाये जिससे दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके, उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाये, उनके परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा दिया जाये और साथ ही उनके परिवार को सुरक्षा मुहया कराइ जाये।

     सांसद संजय सिंह ने विवेक तिवारी के घर जाकर उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और फोन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से बात भी कराई उन्होंने आस्वासन दिया कि यदि योगी सरकार उनकी कोई मदद नहीं करती है तो दिल्ली में उनके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी।

      उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कोलेज में 60 बच्चे हिन्दुओं के मार दिए गए, एंटीरोमियों के नाम पर हिन्दू लड़कियों को अपमानित किया गया, मार पीटा गया, हिन्दू लड़कियों से बलात्कार के मामलें में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं। नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार घर-घर में घुसकर हिन्दू और मुसलमानों को मारने का काम करेगी इस बात को जनता को समझाना चाहिए।

    भाजपा के कद्दावर नेताओं ने ‘आप’ का थामा दामन:

    संगठन की बैठक के दौरान बागपत जनपद से भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के पुत्र संदीप शास्त्री, मुज्जफरनगर जनपद से भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम सिंह और किसान नेता विपिन बालियान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

    बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज कुमारी, संजीव सिंह, सोमेन्द्र ढाका, निर्मल मिश्र, प्रदेश कोर्डिनेटर समर कुमार, आशुतोष सिंह सेंगर, नीलम यादव, छवि यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, महेंद्र प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, सभाजीत सिंह, सतेन्द्र तिवारी, ब्रजेश तिवारी, नजरुल हक़ सहित जिले के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

    आम आदमी पार्टी

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading