अमेरिका के लास वेगास में एक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में प्री-इवेंट हुआ। इसमें दुनिया की पहली स्मार्ट ब्रा पेश की गई। यह हार्ट बीट्स और सांस लेने से जुड़ी दिक्कतों का पता लगाने में महिलाओं की मदद करेगी। खासकर जिमिंग करने वाली महिलाओं के लिए यह फायदेमंद है।

कैसे काम करेगी यह ब्रा, इसे पहनने से और क्या पता चलेगा…
- दुनिया की यह पहली स्मार्ट ब्रा Om Signal ब्रांड ने बनाई है।
- इसमें बायोमीट्रिक ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस दी गई है।
- ब्रा पहनने से पहले इस डिवाइस को एक्टिवेट करना होगा।
- इसके बाद यह Om Signal मोबाइल ऐप से कनेक्ट होगी।
- कंपनी की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शाज खांग ने बताया कि जो महिलाएं जिम जाती हैं, उन्हें इस ब्रा से ज्यादा फायदा होगा।
-
इससे कैलोरी बर्न, हार्ट बीट, स्टैमिना और ब्रीदिंग स्पीड पता चलेगी।
-
स्मार्ट बॉक्स में लगे एक्सीलरोमीटर, जीरोस्कोप और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे सेंसर पूरा डेटा आपको स्मार्टफोन पर भेजेंगे।
-
इस स्मार्ट ब्रा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इससे पीठ पर प्रेशर नहीं आएगा।कितनी है कीमत?
-
यह 150 डॉलर यानी करीब 10,000 रुपए में मिलेगी।
-
कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं।
-
इसमें लगी बायोमीट्रिक डिवाइस को एक बार चार्ज करने के बाद 10 घंटे के वर्कआउट तक चलाया जा सकता है।
-
इसकी अवेलेबिलिटी को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन फरवरी के आखिर तक यह बाजार में आ सकती है।







