Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सर्दियों में घर का इंटीरियर भी गर्माहट देने वाला होना चाहिए, तभी जंचेगी बात!

    By November 28, 2018 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    ठंड की दस्तक के साथ ही मौका आ गया है, गर्मागर्म सूप, चाय, कॉफी आदि के मजे लेने का। लेकिन सर्द मौसम में गर्मागर्म चीजों का मजा लेने के बाद जब आप घर में इधर-उधर घर में नजर घुमाती हैं तो क्या आपको भी मौसम के अनुसार घर की सजावट में कुछ कमी नजर आती है? क्या आपका भी मन चाहता है कि घर का इंटीरियर भी गर्माहट देने वाला होना चाहिए?

    पुराने स्वेटर से सजाएं घर

    घर में उपलब्ध पुराने स्वेटर का इस्तेमाल करके आप कई प्रकार के क्राफ्ट बना सकती हैं। पुराने स्वेटर से आप सोफे व डाइनिंग चेयर के लिए कुशन, तकिया, फुट मैट, डेकोरेशन पीस आदि बना सकती हैं। इस मौसम में क्रोशिया से बुने ऊनी टेबल कवर भी काफी खूबसूरत लगते हैं। क्रोशिया से बुने सोफा कवर, मेजपोश आदि भी काफी आकर्षक दिखते हैं।

    रंग हों गर्माहट भरे

    हर मौसम में अपने घर में नये प्रकार का रंग-रोगन करना तो संभव नहीं है। पर, आप किसी और तरीके से गर्माहट भरे रंगों जैसे नारंगी, लाल व नीला आदि को अपने घर की सजावट का हिस्सा बना सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप कुछ गहरे रंगों जैसे पीला, चॉकलेटी, गाढ़ा भूरा आदि का इस्तेमाल भी घर की सजावट में कर सकती हैं। इन रंगों गर्माहट मिलती है। सॉलिड रंग के कुशन कवर का इस्तेमाल भी कॉन्ट्रास्ट में करें। वेलवेट और मखमल जैसे फैब्रिक पर सुनहरे काम वाले कुशन ठंड में घर की खूबसूरती निखारते हैं। साथ ही आप घर में गहरे नारंगी, लाल व बरगंडी रंग की एक्सेसरीज का प्रयोग भी कर सकती हैं। ये घर को गर्माहट के एहसास से भर देंगे।

    मौसम के अनुरूप हो फैब्रिक का चुनाव

    ठंड के मौसम में घर में परदे, बेडशीड, कुशन कवर आदि में वेलवेट, फॉक्स फर जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल करें। इस तरह के फैब्रिक से न सिर्फ घर को शाही अंदाज मिलेगा बल्कि आपको ठंड भी कम लगेगी। इसके अतिरिक्त कश्मीरी कढ़ाई या फिर वेलवेट पर जरदोजी के काम वाले पर्दे शालीन व राजसी शान देते हैं और सर्दियों के मौसम के लिए बेहद उपयुक्त होते हैं।

    कालीन जरूर बिछाएं

    सर्दी के मौसम में फर्श बहुत ठंडी हो जाती है। इस ठंड से बचने और घर में गर्माहट भरने के लिए ठंड के मौसम में कालीन को अपने घर के इंटीरियर का हिस्सा जरूर बनाएं। बाजार में हर आकार और हर बजट में कालीन उपलब्ध हैं। पूरे घर में संभव नहीं है तो घर के जिस हिस्से में आप लोग सबसे ज्यादा वक्त बिताती हैं, वहां कालीन जरूर बिछाएं। आप चाहें तो छोटे-छोटे डोरमैट्स को एक साथ जोड़कर भी कालीन जैसा रूप दे सकती हैं।

    मोमबत्तियों से दोस्ती

    खाने की मेज हो या फिर बैठक की सेंटर टेबल, इनको आप विभिन्न आकार-प्रकार व खुशबू वाली मोमबत्तियों से ठंड के मौस में जरूर सजाएं। सर्दियों की लंबी शामें इन मोमबत्तियों की सुनहरी मद्घिम रोशनी से गर्म व खूबसूरत हो उठेंगी।

    बोनफायर बनाएं

    घर में बोनफायर के लिए जगह जरूर बनाएं। बोनफायर से घर में बेहद ही आरामदायक एहसास मिलता है क्योंकि इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है। अपने फर्नीचर को बोनफायर के आसपास ही रखें। इससे फर्नीचर पर बैठने वालों को बोनफायर से गर्मी मिलती रहती है।

    परत दर परत

    जिस प्रकार आप सर्दी से बचने के लिए कपड़ों की लेयरिंग करके पहनती हैं, वैसे ही आप अपने बेडरूम में भी पलंग पर लेयरिंग इफेक्ट दे सकती हैं। चाहें तो एक सॉलिड रंग या फिर किसी मनमोहक डिजाइन पैटर्न के गर्म कंबल को चादर की तरह बिछाकर उस पर मखमल की रजाई बिछा सकती हैं। साथ ही अपने तकियों के साथ कुछ अतिरिक्तकुशन भी पलंग पर सजा सकती हैं। पलंग के दोनों ओर फर्श पर कार्पेट रनर बिछाना न भूलें।

    सर्दियों में खास पौधों से करें सजावट

    आप चाहें तो एक-दो बड़े साइज के इंडोर पौधे जैसे एरिका पम या फिर क्रिसमस ट्री बड़े-बड़े खूबसूरत गमलों में कमरे के कोने में रखकर उनको कुछ रंग-बिरंगी फेयरी लाइट्स से सजा सकती हैं। ये जलती-बुझती रोशनी ठंडी रातों में गर्माहट का एहसास कराएगी। सर्दियों में गेंदा, गुलदाउदी, पैंजी, पिटुनिया के रंग-बिरंगे फूलों के गमले भी बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

    Keep Reading

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading