नवेद शिकोह
गौ-अवशेष तो मिलेंगे ही। ये आम बात है। यदि गो अवशेष को देखकर बुलंदशहर में मौत का तांडव खेला गया है तो ऐसी घटनायें बार-बार होती ही रहेंगी। हर इलाके की आबादी से दूर जंगलों में गो अवशेष देखने को मिल सकते हैं। इंसानी आबादी में पालतू या लावारिस जानवरों में बहुत बड़ी संख्या गाय की है। बीमार या दूध ना देने वाली गायें लावारिस होती हैं, जो सड़कों, मोहल्लों, कालोनियों या हाइवे पर छुट्टा घूमा करती हैं। कूड़ा खाकर जब तक जी पाती हैं जीती हैं और फिर भूख प्यास या किसी बीमारी में मर जाती हैं। मौत तो पालतू गायों की भी होती ही है। लावारिस या पालतू गायें जब मरती हैं तो उनके मृत्य शरीर के निस्तारण के लिए एक वर्ग विशेष के पेशेवरों को सूचना दी जाती है। या वो खुद मरी गाय तक पंहुच जाते हैं। अपने पेशे की जरूरत के साथ जनहित में भी ये पेशेवर मरी गाय को आबादी से दूर किसी क्षेत्र के नजदीकी जंगल में लाद कर ले जाते हैं।पालतू गाय के मालिक गाय उठाने वाले को कुछ मेहनताना दे देते हैं। लावारिस गाय को उठाने का उन्हें कुछ नहीं मिलता। इसलिए ये गरीब और मेहनतकश पेशेवर जिस जंगल में गाय का मृत्य शरीर निस्तारण के लिए ले जाते हैं वहां ही वो गाय के कुछ अंग, हड्डियां या खाल वगैरह ले जाते है। बाकी मांस चील, कौवे, गिद्ध वगैरह खा लेते हैं। और इस तरह बड़ी संख्या में मरने वाली गायों के मृत शरीर का निस्तारण होता है। निस्तारण ना हो तो आबादी में मृत्य गाय का शरीर सड़ेगा और कोई महामारी जन्म ले सकती है।
कहने का मतलब ये है उक्त प्रक्रिया के तहत आबादी के नजदीकी जंगलों में गायों के अवशेष अक्सर देखे जा सकते हैं। ऐसे अवशेष देखकर ही यदि बुलंदशहर जैसे दंगे भड़कने लगे तो देशभर में हर दिन दंगे भड़कने लगेंगे। बिना सच जानें गाय के अवशेष देखकर ये मान लेना कि गौकशी हुई है, इसी मूर्खता ही कहा जा सकता है। या फिर दंगा करके कानून व्यवस्था को चुनौती देने का बहाना भी कहा जा सकता है।
यदि उत्पाती किस्म के लोगों को मृत्य गाय के अवशेष देखना बर्दाश्त नहीं हैं तो वो गाय के मरने पर उसके क्रिया-कर्म की पहल शुरू कर दें। जैसे कुछ लोग वानर का क्रिया-कर्म करते हैं। गाय के अवशेष देखकर ये मान लेना कि गौकशी हुई है ऐसे शक ज्यादा गलत होते हैं।
माॅब लिचिंग जैसी अमानवीय घटनाओं का सबसे बड़ा कारण गौकशी या गौवध को माना जा रहा है। कई बार लोग किसी के बहकावे में आकर भावुकता वश आक्रोशित हो जाते हैं। नादानी, नासमझी या किसी बड़ी साजिश के तहत इस तरह की घटनायें मानवता और कानून व्यवस्था को शर्मसार कर रहीहैं।
सरकार को चाहिए कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अहम कदम उठाये। अधिक से अधिक गौशालाओं में लावारिस गायों को शरण दी जाये। खासकर मृत गायों के शरीर के निस्तारण के लिए कोई अवश्य कदम उठायें।








6 Comments
Hello there, I discovered your web site by way of Google even as searching
for a similar topic, your web site got here up, it appears to
be like great. I’ve bookmarked it in my google
bookmarks.
Hello there, just become aware of your weblog through Google, and found that it
is truly informative. I’m going to watch
out for brussels. I will appreciate in case you continue this in future.
Lots of other people will likely be benefited out of your writing.
Cheers!
With havin so much content and articles do you ever
run into any problems of plagorism or copyright violation? My site has
a lot of exclusive content I’ve either created myself or
outsourced but it seems a lot of it is popping it up all
over the internet without my authorization. Do you know any ways to help prevent content from being stolen?
I’d really appreciate it.
I’ll immediately grab your rss as I can’t in finding your email subscription link or newsletter service.
Do you’ve any? Kindly let me recognise in order that I may
just subscribe. Thanks. I am sure this post has touched all the internet users,
its really really fastidious article on building up
new blog. I’ve been browsing online more than 3 hours today,
yet I never found any interesting article like yours. It’s pretty worth enough for me.
In my opinion, if all website owners and bloggers made good content
as you did, the internet will be much more useful than ever before.
http://foxnews.co.uk
Great post however I was wanting to know if you could write a litte more on this
topic? I’d be very thankful if you could elaborate a little bit
further. Thank you!
I blog quite often and I genuinely appreciate your content.
The article has truly peaked my interest. I am going to
bookmark your site and keep checking for new details
about once per week. I opted in for your RSS feed
as well.
Delightful web-site. A good amount of useful information right here.
Now i am providing them by some contacts ans also giving in delightful.
And, thanks a ton with your sebaceous!