Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा की गाइडलाइन पर भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली 

    By December 9, 2018Updated:December 9, 2018 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695
    • यादववाद और मुस्लिमपरस्ती कर के ही मजबूत वोट कटवा बन जायेंगे शिवपाल 
    • मिलीभगत का शक मिटाने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर होना बनी मजबूरी
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 09 दिसम्बर 2018: आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस सूबे में समाजवादी पार्टी और बसपा का संभावित गठबंधन भाजपा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पिछड़ा-दलित और मुसलमान मिलकर इस गठबंधन को यूपी फतेह करवा सकता है। समाजवादी पार्टी की टूटी कड़ी शिवपाल यादव यूपी में भाजपा के सियासी अंधेरों में चिराग बन सकते हैं। सपा से निकाले गये अमर सिंह अखिलेश यादव से बदला लेने का मौका और भाजपा के लिए कुछ कर गुजरने का मौका तलाश रहे थे। उन्हें मौके के थ्री इन वन के रुप में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव मिल गये। अमर सिंह को अखिलेश यादव से बदला लेना है, सपा को पराजय दिलाने है, मित्र और शुभचिंतक शिवपाल यादव के बुरे वक्त में काम आना है, और सबसे अहम भाजपा के काम आना है। ये सारे काम निपटाने के लिए अमर सिंह भाजपा और शिवपाल यादव के बीच सेतु बन गये हैं।
    सपा-बसपा गठबंधन के वोट कतरने के लिए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ब्रांडिंग और प्रचार के लिए भाजपा ने अपनी बी टीम में अपनी ताकत झोंक दी। पर्दे के पीछे अमर सिंह हैं और अमर सिंह के पीछे भाजपा है। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को समाजवादी पार्टी के उपेक्षित यादवों और मुसलमानों को अपने पाले में खीचने का लक्ष्य है।
    यादव समाज के वे लोग जो सपा में अखिलेश यादव के नये निजाम से नाखुश हैं। बसपा के साथ गठबंधन को गलत मानते हैं। सपा में उपेक्षित हैं। भाजपा और कांग्रेस पर भरोसा नहीं करते। ये सब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के खेमे में आ जायें, शिवपाल यादव इस कोशिश में लगे हैं। इसी तरह हमेशा से सपा का समर्थन करने वाले वो मुसलमान जो मुस्लिम परस्ती से दूर हो चुकी सपा/अखिलेश यादव पर अपना भरोसा खो रहे हैं। ऐसे मुसलमान ही मुस्लिम समाज पर खुलकर हमदर्दी जताने वाले शिवपाल यादव की नयी पार्टी में सपा से कतर कर आ सकते हैं।
    बस अब यादव और खासकर मुस्लिम समाज के दिमागों से ये बात रिमूव करनी है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। इसलिए शिवपाल यादव भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली का आयोजन कर ये साबित करना चाहते हैं कि उनकी पार्टी ही दमखम के साथ भाजपा का विरोध कर सकती है।
     सपा अपनी मजबूरी के तहत जो काम नहीं कर पाती रही है शिवपाल उन कामों से सपा के पारम्परिक वोट बैंक को अपनी पार्टी की तरह शिफ्ट करने के मकसद पर काम कर रहे है।
    पिछले लोक सभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ों के दिमाग में ये बात डाल कर सफल हो चुकी थी कि सपा में पिछड़ी जातियों के लोगो का हक काट कर केवल यादववाद चलता है।  सपा के खिलाफ मन खट्टा करने की नीति के तहत भाजपा ने यादव समाज को अहसास दिलाया कि सपा सरकार सिर्फ मुसलमानों की है।
    भाजपा की इस रणनीति की काट  के लिए सपा ने मुस्लिम परस्ती और यादववाद से परहेज करना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार के तमाम मामलों की जांच के खतरों से बचने के लिए सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ बहुत ज्यादा आक्रमण तेवर भी नहीं दिखाये।
     शिवपाल यादव ने सपा की इन कमजोर नब्ज़ को पकड़कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करना शुरू कर दिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यादव और मुस्लिम समाज को सिर आंखों में बैठायेगा।
    शिवपाल यादव जैसी मुस्लिम परस्ती और यादववाद समाजवादी पार्टी नहीं कर सकती। सपा मुस्लिमवाद करेगी तो यादव नाराज और यादववाद किया तो अन्य पिछड़े नाराज हो जायेंगे। बस इसी का फायदा उठाकर सपा के यादव और मुसलमानों का बीस प्रतिशत वोट भी पा गये तो सपा-बसपा गठबंधन का भारी नुकसान और भाजपा का फायदा मिल जायेगा।

    #प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) #भाजपा #सपा-बसपा गठबंधन #समाजवादी पार्टी

    Keep Reading

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading