नई दिल्ली, 24 दिसम्बर 2018: सोमवार को मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपए का सिक्का जारी किया। संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में वाजपेयी के खास सहयोगी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को हर साल सुशासन दिवस मनाया जाता है। वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।







