लखनऊ, 10 जनवरी 2019: लखनऊ से एक दुखद समाचार है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेट प्लेयर पोस्टल डिपार्टमेंट, सुरेश कुमार पाण्डेय (59 वर्ष) अब नहीं रहे, वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन आज सुबह 6:00 इन्द्रानगर में उनके आवास पर हो गया बता दें कि इस अवस्था में कैंसर से पीड़ित थे।
आज उनका अंतिम संस्कार बैकुण्ड धाम में किया जहा पर पूर्व खिलाडी उनके साथ के अभिजीत सिन्हा सफिकुर रहमान, मोहम्मद आवेश, मुहम्मद जुबैर, सहन्वाज ,शशिकांत और कई खिलाड़ी मौजूद थे।
बता दें कि 1974वें स्पोर्ट हास्टल में चुने गए उनके साथ गोपाल शर्मा, शशिकांत खाण्डेकर के साथ स्पोर्ट हास्टल में रहे 1975 और 1976 में अंडर -19 उत्तर प्रदेश से खेले सेन्ट्रल जोंन के लिए इंडिया टीम में चुने गए और इंग्लैण्ड के विरुद्ध खेले ओपनिंग बैट्समैन एवम पॉइंट क्षेत्र के विशेषज्ञ थे। इनका चयन इंडिया टीम पूर्व भारतीय कप्तान लाला अमर नाथ जी के द्वारा किया गया था।






