Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हिन्दुओं को संगठित कर रहा आरएसएस

    By January 14, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555
    देश की एकता अखण्डता नेताओं पर निर्भर नहीं: रमेश कुमार पप्पा
    लखनऊ, 14 जनवरी 2019: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख रमेश कुमार पप्पा ने कहा कि आज समाज संगठित है। इसलिए देश की एकता अखण्डता नेताओं पर निर्भर नहीं है। समाज में समरसता उत्पन्न हो इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 93 वर्षों की तपस्या के कारण आज देशभर में एकात्मता दिखाई पड़ती है। वह सोमवार को बटलर पैलेस स्थित क्लब सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर द्वारा आयोजित मकर संक्रान्ति उत्सव में बोल रहे थे।
    स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज संगठित होगा तभी पूरा देश संगठित होगा। हिन्दू समाज को संगठित किये बिना भारत में परमवैभव नहीं आ सकता। राष्ट्रीय विचार को लेकर संघ के स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं। संघ के कारण देश तोड़ना आज संभव नहीं है।
    समाज में मिठास पैदा करें स्वयंसेवक:
    उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज में मिठास पैदा करें। संघ में तो समरसता आ गयी है लेकिन अपने घरों में भी हमको समरसता लानी है। हमारे व्यवहार में परिवर्तन आना चाहिए। देश का मूल निवासी हिन्दू समाज आज बिखरा हुआ है। हिन्दू समाज संगठित होगा तब तभी देश संगठित होगा। देश की संस्कृति के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए
    देश की संस्कृति के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए:
    शाखा में संस्कार मिलते हैं। नित्य सिद्ध संघ शक्ति की उपासना करते हैं। स्वयंसेवक देश व समाज के बारे में विचार करता है। कश्मीर से लेकर केरल में कुछ होता है तो पूरे देश के लोगों को दुख होता है। संघ कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण यह संभव हो पाया है।
    श्री पप्पा ने कहा कि संघ परिवर्तन के कार्य में लगा है। दुनिया के 40 देशों में आज संघ का काम है। उन्होंने कहा कि देश में पानी के स्रोत,पूजा के स्थान व शमसान घाट सभी हिन्दुओं के लिए एक होने चाहिए। भारत आगे बढ़ रहा है। देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को तोड़ना है तो हिन्दू समाज को जातियों में बांट दो। इस कार्य में देशविरोधी शक्तियां लगी हैं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डा. राजीव लोचन ने कहा कि मकर संक्रान्ति सामाजिक समरसता का पर्व है। संघ इसी कार्य में लगा है।
    इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. अशोक बाजपेई, लखनऊ दक्षिण भाग के भाग संघ चालक सुभाष अग्रवाल, भाग कार्यवाह श्याम त्रिपाठी, संवाद नगर के नगर संघचालक राम औतार अग्रवाल, सेवा भारती के महानगर संयोेजक रवीन्द्र सिंह गंगवार, भाग प्रचार प्रमुख ऋषि टण्डन, नगर प्रचार प्रमुख संदीप, हेमेन्द्र सिंह तोमर, बृजनन्दन और अमरेन्द्र बाजपेई एडवोकेट प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading