
बसंत पंचमी के अवसर पर कुम्भ की शोभा बढ़ाने वाले अखाड़ों ने संगम पर तृतीय शाही स्नान किया। इस अवसर पर दुनिया भर से आये करोड़ों श्रद्धालुओं ने भी पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कुम्भ 2019 की दिव्य यात्रा के दर्शन किए।

आज के ही दिन उत्साहित युवाओं ने सड़कों के विभिन्न चौराहों पर होलिका जलाने के विधि- विधान से ढ़हावं भी लगाया, बता दें कि आज ही के दिन से लोग होली के दिन गिनने शुरू कर देते हैं और होली से सम्बंधित पकवान जैसे पापड़ और गुझिया व अन्य खाने पीने की सामग्री बनाना भी शुरू कर देते हैं।







