लखनऊ, 01 मार्च 2019: होली 21 मार्च को है, ऐसे में दूर बैठे अपनों के बीच होली खेलने के लिए चिंतित लोगों के लिए इस बार अच्छी खबर है रेलवे डिपार्टमेंट उनके लिए कई स्पैंगल ट्रेनें चलने जा रहा है। कोहरे में निरस्त की गयी ट्रेनों को रेलवे ने विस्तार करते हुए 31 मार्च तक कर दिया है। इन ट्रेनों को बीते 15 फरवरी से बहाल होना था। ऐसे में जिन मुसाफिरों ने चार महीने पहले ट्रेनों में कंफर्म आरक्षण कराया था कि उनके ऊपर तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। हजारों मुसाफिरों की यात्रा खटाई में पड़ गयी है।

गोमती एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त है। ऐसे में मुसाफिरों की परेशानी बढ़ गयी है। मुसाफिरों को अब घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि रेलवे ने होली पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का गुरुवार को ऐलान किया है। कुछ ट्रेनें लखनऊ से चलेंगी तो यहां से आवागमन करेंगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम जगतोश शुक्ला ने दी।
लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल:
04414 आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल 12 से 21 मार्च तक मंगलवार व गुरुवार को
आनंद विहार से 18.50 बजे, अगले दिन सुबह छह बजे लखनऊ
04413 लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल 13 से 22 मार्च तक बुधवार व शुक्रवार को
लखनऊ से 21.05 बजे, अगले दिन सुबह 05.50 बजे आनंद विहार
ठहराव : गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली
नंगलडैम-लखनऊ स्पेशल
04502 नंगलडैम-लखनऊ स्पेशल 11 से 18 मार्च तक सोमवार को
नंगलडैम से 23.45 बजे, अगले दिन 13.50 बजे लखनऊ
04501 लखनऊ-नंगलडैम स्पेशल 12 से 29 मार्च तक मंगलवार को
लखनऊ से 21.30 बजे, अगले दिन 13 बजे नंगलडैम
ठहराव : रूपनगर, चंडीगढ़, अम्बाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली
स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी, र्थड एसी, स्लीपर व जनरल कोच
भटिण्डा-वाराणसी स्पेशल:
04998 भटिण्डा-वाराणसी स्पेशल 10 से 24 मार्च तक रविवार को
भटिण्डा से 20.50 बजे, अगले दिन 19.20 बजे वाराणसी
04997 वाराणसी-भटिण्डा स्पेशल 11 से 25 मार्च तक सोमवार को
वाराणसी से 21.20 बजे, अगले दिन 19 बजे भटिण्डा
ठहराव : रामपुरा फूल, बरनाला, पूरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपु, लखनऊ व सुललानपुर
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल
04612 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल 10 से 24 मार्च तक रविवार को
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 23.30 बजे, दूसरे दिन 1.40 बजे वाराणसी
04611 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 12 से 26 मार्च तक मंगलवार को
वाराणसी से छह बजे, अगले दिन 09.05 बजे वैष्णो देवी कटरा
ठहराव : ऊधमपुर, जम्मूतवी, अम्बाला, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर







