Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    जालसाजों ने क्लोन बनाकर ग्यारह खातों से उड़ाए 3.12 लाख रुपये

    By March 2, 2019 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 807

    लखनऊ, 02 मार्च 2019: इन दिनों साइबर जालसाज़ों का मकड़जाल हर तरफ फैला है लोगों की जरा से लापरवाही से लाखों की रकम जालसाज उनके खाते से उड़ा देते हैं। कुछ ऐसा ही हाल राजधानी में भी जारी है बता दें कि राजधानी में साइबर जालसाजों ने ग्यारह लोगों के खाते से 3.12 लाख रुपये उड़ा लिए। इनमें कृष्णानगर में जालसाजों ने आठ के खाते से रुपये पार कर दिये, जबकि हजरतगंज, चिनहट व गोमतीनगर में एक-एक पीड़ित के खाते से रुपये निकले। पुलिस सभी मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।

    एलडीए कालोनी निवासी आकाश मल्होत्रा के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से जालसाज ने 20 हजार, सेक्टर-डी एलडीए कालोनी निवासी वंदना सिंह के खाते से 20 हजार, एलडीए कालोनी निवासी परमिन्दर सिंह के ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स 10 हजार, उनकी बेटी अदिति सिंह के खाते से 15 हजार, मुकुल के आईसीआईआई बैंक के खाते से 5083 रुपये, भोलाखेड़ा निवासी गौरव तिवारी के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से 20,046 रुपये, ममता विश्वकर्मा निवासी सेक्टर-एफ एलडीए कालोनी के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 40 हजार, विशेश्वरनगर निवासी शिखा श्रीवास्तव के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। कृष्णानगर पुलिस ने आठ पीड़ितों की तहरीर पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    वहीं, बख्शी का तालाब के भवानीपुर निवासी रनदीप सिंह सचिवालय में कार्यरत है। श्री सिंह का बचत खाता स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया सचिवालय शाखा में है। बीते मंगलवार को जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 38 हजार रुपये पार कर दिये। हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, चिनहट के देवा रोड आवासीय कालोनी निवासी अवर अभियंता कमलेश कुमार का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक मटियारी चौराहा शाखा में है। बीते मंगलवार को जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज देख कमलेश को ठगी की जानकारी हुई।

    उन्होंने चिनहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसके अलावा गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी मिथिलेश कुमार का बचत खाता सिटी बैंक में है। उनके पास बैंक का क्रेडिट कार्ड है। बीते 11 फरवरी को जालसाज ने दो बार में 99,810 रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट पीड़ित ने निकाला तो खाते से रुपये गायब देख चौंक गया। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करायी है।

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading