- नवजात शिशु मृत्युदर घटाने में केएमसी सबसे प्रभावी प्रक्रिया
- लोकार्पण के बाद यूपी में हो जायेंगे कुल 170 केएमसी लाउन्ज
लखनऊ, 6 मार्च 2019: केएमसी (कंगारू मदर केयर), नवजात शिशु मृत्युदर में गिरावट लाने के लिए निःशुल्क और सबसे प्रभावशाली प्रक्रिया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला महिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ.प्र. की ओर से 101 नवीन केएमसी लाउन्ज स्थापित किये गए हैं। छह मार्च दिन बुधवार को परिवार कल्याण और कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी इन 101 नवीन केएमसी लाउन्ज का लोकार्पण करेंगी। उद्घाटन के बाद प्रदेश के 69 जनपदों में संचालित केएमसी लाउन्ज की कुल संख्या 170 हो गई जाएगी।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले लोकार्पण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित 101 केएमसी लाउन्जों से चिकित्साधिकारी तथा स्टाफ नर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विकास साझेदारों, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों सहित करीब 500 उपस्थित रहेंगे । इसके साथ ही स्थानीय जिलों से कुछ आशायें, सामुदायिक के प्रतिनिधि और कुछ लाभार्थी माँ तथा शिशु भी उपस्थित रहेंगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से कम्युनिटी एम्पोवेर्मेंट लैब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।







