आप सुबह के नाश्ते में रोस्टेड मखाना चाट बना सकती हैं, ये स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक भी होती है। रोस्टेड मखाना चाट आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। आइए आपको बताते हैं रोस्टेड मखाना चाट बनाने की विधि..!
सामग्री
मखाना – 3 कप
हल्दी पाऊडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर – 1/2 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
घी – 3 बड़े चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें, इसमें रोस्टेड मखाना डालकर 10-15 मिनट के लिए कम आंच पर भूनें।
- जब यह सुनहरा हो जाए तो इसमें चाट मसाले को छोड़कर बाकी सारे मसाले डाल कर दें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स करें और गैस को बंद कर दें, रोस्टेड मखाना चाट बनकर तैयार है।







