लखनऊ, 30 जून 2019: यदि पैदल चलते समय आपके घुटने से आवाज आती है, घुटने में दर्द या सूजन की शिकायत है तो आप अपने घुटने की मुफ्त जांच डॉक्टर्स डे पर करा सकते हैं।
रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी में मौजूद एचएलसी क्लीनिक (मोबाइल- 8172875875) में एक जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच मरीजों के घुटनों की मुफ्त जांच की जाएगी। साथ ही निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। मशहूर घुटना रोग विशेषज्ञ एवं कानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आनंद स्वरूप शहरवासियों को यह तोहफा देंगे।
डॉ. आनंद ने बताया कि घुटने की समस्या पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बुढ़ापे में घुटने के दर्द से दैनिक कार्य भी प्रभावित होने लगते हैं क्योंकि यह बीमारी आगे चलकर बड़ी हो जाती है। डॉक्टर आनंद स्वरूप नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिनगे मेडिकल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 30 वर्ष से अधिक अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।







