Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    नागपंचमी: मेरे माता-पिता और भाई जीवित हो जाएं!

    By August 3, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 906

    नागपंचमी का त्योहार इस बार 05 अगस्त को

    नागपंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है। इसलिए इस पंचमी को नाग-पंचमी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं। अतः पंचमी नागों की तिथि है। पंचमी को नागपूजा करने वाले व्यक्ति को उस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। इस व्रत में चतुर्थी के दिन एक बार भोजन करें तथा पंचमी के दिन उपवास करके शाम को भोजन करना चाहिए। इस दिन चांदी, सोने, लकड़ी या मिट्टी की कलम से हल्दी और चंदन की स्याही से पांच फल वाले पांच नाग बनाएं और पंचमी के दिन खीर, कमल, पंचामृत, धूप, नैवेद्य आदि से नागों की विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद ब्राह्मणों को लड्डू या खीर का भोजन कराएं।

    पौराणिक संदर्भ:

    गरुड़ पुराण के अनुसार नागपंचमी के दिन घर के दोनों ओर नाग की मूर्ति खींचकर अनंत आदि प्रमुख महानागों का पूजन करना चाहिए। स्कंद पुराण के नगर खंड में कहा गया है कि श्रावण पंचमी को चमत्कारपुर में रहने वाले नागों को पूजने से मनोकामना पूरी होती है। नारद पुराण में सर्प के डसने से बचने के लिए कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नाग व्रत करने का विधान बताया गया है। आगे चलकर सुझाव भी दिया गया है कि सर्पदंश से सुरक्षित रहने के लिए परिवार के सभी लोगों को भादो कृष्ण पंचमी को नागों को दूध पिलाना चाहिए।

    पूजन विधि:

    प्राचीनकाल में इस दिन घरों को गोबर में गेरू मिलाकर लीपा जाता था। फिर नाग देवता की पूर्ण विधि-विधान से पूजा की जाती थी। पूजा करने के लिए एक रस्सी में सात गांठें लगाकर रस्सी का सांप बनाकर इसे लकड़ी के पट्टे के ऊपर सांप का रूप मानकर बैठाया जाता है। हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की जाती है। फिर कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर इसे लकड़ी के पट्टे पर बैठे सर्प देवता को अर्पित करें।

    पूजन करने के बाद सर्प देवता की आरती करें। इसके बाद कच्चे दूध में शहद, चीनी या थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर जहां कहीं भी सांप की बांबी या बिल दिखे, उसमें डाल दें और उस बिल की मिट्टी लेकर चक्की लेकर चूल्हे, दरवाजे के निकट दीवार पर तथा घर के कोनों में सांप बनाएं। इसके बाद भीगे हुए बाजरे, घी और गुड़ से इनकी पूजा करके दक्षिणा चढ़ाएं तथा घी के दीपक से आरती उतारें। अंत में नागपंचमी की कथा सुनें।

    यह तो सभी जानते हैं कि सांपों के निकलने का समय वर्षा ऋतु है। वर्षा ऋतु में जब बिलों में पानी भर जाता है तो विवश होकर सांपों को बाहर निकलना पड़ता है। इसलिए नाग-पूजन का सही समय यही माना जाता है। सुगंधित पुष्प तथा दूध सर्पों को अति प्रिय है। इस दिन ग्रामीण लड़कियां किसी जलाशय में गुडि़यों का विसर्जन करती हैं। ग्रामीण लड़के इन गुडि़यों को डंडे से ख़ूब पीटते हैं। फिर बहन उन्हें रुपए भेंट करती है।

    नाग-पंचमी की कथा:

    किसी नगर में एक किसान अपने परिवार सहित रहता था। उसके तीन बच्चे थे, दो लड़के और एक लड़की। एक दिन जब वह हल चला रहा था तो उसके हल की नोक में बिंधकर सांप के तीन बच्चे मर गए। बच्चों के मर जाने पर मां नागिन विलाप करने लगी और फिर उसने अपने बच्चों को मारने वाले से बदला लेने का प्रण किया। एक रात्रि को जब किसान अपने बच्चों के साथ सो रहा था तो नागिन ने किसान, उसकी पत्नी और उसके दोनों पुत्रों को डस लिया।

    दूसरे दिन जब नागिन किसान की पुत्री को डसने आई तो उस कन्या ने डरकर नागिन के सामने दूध का कटोरा रख दिया और हाथ जोड़कर क्षमा मांगने लगी। उस दिन नाग-पंचमी थी।

    नागिन ने प्रसन्न होकर कन्या से वर मांगने को कहा। लड़की बोली, ‘मेरे माता-पिता और भाई जीवित हो जाएं और आज के दिन जो भी नागों की पूजा करे, उसे नाग कभी न डसे।’ नागिन तथास्तु कहकर चली गई और किसान का परिवार जीवित हो गया। उस दिन से नाग-पंचमी को खेत में हल चलाना और साग काटना निषिद्ध हो गया।

    Keep Reading

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026
    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    November 15, 2026
    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    November 15, 2026
    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    November 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading