दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति: केजीएमयू प्रवक्ता
लखनऊ, 03 अगस्त 2019: उन्नाव रेप पीड़िता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं एक तरफ देश उनके स्वस्थ होने कामना कर रहा है तो दूसरी ओर डॉक्टर रेप पीड़िता के बुखार के आने से चिंतित हैं। बता दें कि किंग जार्ज चिकित्सा विविद्यालय के ट्रामा सेंटर में उन्नाव रेप पीड़िता के वेंटिलेटर पर लगातार भर्ती रहने के बीच अचानक बुखार आने पर विशेषज्ञ डाक्टरों के माथे पर शिकन ला दी है। डाक्टरों ने दवा शुरू करने के बाद जांच करानी शुरू कर दी है। उनका मानना है कि बुखार आने के कई कारण हो सकते है।

सपा ने की जिला प्रशासन से अपील:
समाजवादी पार्टी ने उन्नाव की पीड़ित बेटी की अतिगंभीर स्थिति को देखते हुए CJI से निवेदन किया हैं कि अस्पताल प्रशासन को हर तीन घंटे में मेडिकल बुलेटिन जारी करने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने अपील में कहा कि बेटी को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए इस सहयोग की अति आवश्यकता हैं!
केजीएमयू प्रवक्ता डा. संदीप तिवारी मीडिया से कहा कि ब्लड कल्चर जांच व अन्य कई जांच करायी गयी है, जिसकी रिपोर्ट दो तीन में आएगी, तभी कुछ कहा जा सकता है। रेप पीड़िता लगातार वेंटिलेटर पर ही भर्ती चल रही है। शरीर खुद आक्सीजन सपोर्ट नहीं ले पा रहा है। डाक्टरों ने टैकियोस्टोमी करके भी देख लिया, लेकिन कोई सुधार नहीं आया। अचानक बुखार आने पर विशेषज्ञ डाक्टरों की चिंता बढ़ गयी है।
डाक्टर लगातार रेप पीड़िता के बुखार पर खास तौर पर अब ध्यान दे रहे है कि वह एक जगह स्थिर है या फिर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की राय में बुखार आना इस परिस्थिति में कई दिक्कतों की तरफ इशारा कर सकते है। फिलहाल विशेषज्ञों ने संदिग्ध बुखार मान कर इलाज करना भी शुरू कर दिया है।
अगर विशेषज्ञों की माने जाए तो वेंटिलेटर एवियेशन निमोनिया काफी कॉमन होता है। इस पर काबू पाया जा सकता है। अगर कहीं कोई संक्रमण होता है तो वह किस प्रकार कर संक्रमण होगा। यह ब्लड की कल्चर रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।







